Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

पौड़ी पुलिस का अवैध गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार-60 किलो 418 ग्राम गांजे की खेप सहित तीन तस्कर गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त देवभूमि बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान गांजे की भारी खेप बरामद कर तीन तस्करों को धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थलीसैंण लाखन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बैजरो पुल पर देर रात एक संदिग्ध वाहन (UK08AB 0139,वेगनार) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 05 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 60 किलो 418 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके पर वाहन चालक कपिल कुमार (24 वर्ष),निवासी-नजीबाबाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कपिल ने खुलासा किया कि उसके दो अन्य साथी भी इस तस्करी में शामिल हैं,जो बिजनौर निवासी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर शिवम (29 वर्ष),निवासी-पुरनपुर बढ़ापुर बिजनौर और भूपेन्द्र सिंह,निवासी-बिजनौर को भी दबोच लिया। बरामद गांजे को मौके पर ही प्रभारी तहसीलदार धुमाकोट/बीरोंखाल की मौजूदगी में सील किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना थलीसैंण में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पौड़ी पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ समाज की एकजुटता जरूरी है,तभी देवभूमि को नशामुक्त बनाने का सपना साकार होगा।

Check Also
Close