Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

आईटीआई श्रीनगर में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह संपन्न-प्रशिक्षार्थियों को मिला सफलता प्रमाण पत्र

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर गढ़वाल में वर्ष 2025 के जुलाई सत्र के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का भव्य दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने की,जबकि नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वर्ष 2025 के सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। महापौर आरती भण्डारी ने प्रशिक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि आज के समय में कुशल तकनीशियन देश की आर्थिक प्रगति के स्तंभ हैं। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी लेकर स्वावलंबन और उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाएं। दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ कार्यदेशक उत्तम सिंह बागाड़ी,सलीम अहमद,राकेश भूषण,करुणा देवी,ओमप्रकाश नौटियाल,विक्रम सिंह,गिरीश प्रसाद मैठाणी,राकेश गोदियाल,सुरेश कुमार,हरीश पुरी,रजनीश लाल भण्डारी सहित अन्य कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर सदैव प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित रहेगा।

Check Also
Close