Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन ठगी पर त्वरित एक्शन-साइबर सेल श्रीनगर ने लौटाए रुपए 93,000/-वर्ष 2025 में अब तक 1.22 करोड़ रुपए दिलाए पीड़ितों को वापस

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों के बीच जनपद पौड़ी की साइबर सेल यूनिट ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। साइबर अपराधियों के जाल में फंसे एक पीड़ित की मेहनत की कमाई को सुरक्षित वापस लौटाते हुए साइबर सेल श्रीनगर ने रुपए 93,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक रिकवर कर पीड़ित के खाते में जमा कराई। इस सफलता के साथ ही वर्ष 2025 में पौड़ी पुलिस की साइबर सेल अब तक कुल रुपए 1,22,47,242/-(एक करोड़ बाइस लाख से अधिक) की राशि विभिन्न पीड़ितों को वापस दिला चुकी है। जनपद पौड़ी निवासी सोहन सिंह ने 12 अगस्त 2025 को पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपए 93,000/- की ठगी की। धोखेबाजों ने न केवल रकम वापस करने से इनकार कर दिया,बल्कि संपर्क भी पूरी तरह तोड़ दिया। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल श्रीनगर को त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। साइबर सेल टीम ने तकनीकी जांच और बैंक डिटेल्स का गहन विश्लेषण करते हुए सतत प्रयास किए। टीम की विशेषज्ञता और त्वरित कार्यवाही का ही परिणाम रहा कि वादी की पूरी राशि रुपए 93,000/- शत-प्रतिशत सुरक्षित वापस कराई जा सकी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर सोहन सिंह ने साइबर सेल श्रीनगर टीम का आभार जताया और पुलिस की तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जनपद पौड़ी की साइबर सेल यूनिट्स (श्रीनगर एवं कोटद्वार) ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। केवल इस वर्ष 2025 में ही अब तक 1.22 करोड़ रुपए से अधिक राशि ठगी के शिकार पीड़ितों के खातों में सुरक्षित लौटाई जा चुकी है। पौड़ी पुलिस की अपील-किसी भी अजनबी से अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक,मैसेज या कॉल से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत निकटतम थाने से संपर्क करें या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। यह स्पष्ट होता है कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की मेहनत की कमाई को सुरक्षित कराने के लिए पौड़ी पुलिस की साइबर सेल कितनी संवेदनशील,सक्रिय और तत्परता से कार्य कर रही है।

Check Also
Close