Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर-अक्टूबर माह रहेगा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान माह के रूप में समर्पित


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर माह को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन माह के रूप में समर्पित करते हुए बुजुर्गों के स्वास्थ्य,सम्मान और संवेदनाओं को केंद्र में रखकर विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि वृद्ध नागरिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत इस पूरे माह में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच,सम्मान कार्यक्रम,जन-जागरूकता रैलियां और शपथ समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह के प्रत्येक बुधवार को 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए ओपीडी पर्चा निःशुल्क रहेगा,ताकि वे आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। डॉ.शुक्ला ने कहा कि बुजुर्ग हमारी मूल्यवान पूंजी हैं,जिनके पास अनुभव,धैर्य और जीवन दृष्टि का अमूल्य भंडार होता है। उनके जीवन अनुभव समाज के लिए दिशा दिखाने वाले दीपक की तरह हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की देखभाल और सम्मान दोनों हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती उम्र में बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता रखनी चाहिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना,सरल योग और व्यायाम करना,परिवारजनों से संवाद बनाए रखना,तंबाकू और शराब से दूरी,मनोरंजक गतिविधियों में भागीदारी,ध्यान (मेडिटेशन) करना,नियमित टहलना और संतुलित भोजन लेना उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने युवाओं से अपील की कि बुजुर्गों की सेवा और सम्मान न केवल नैतिक कर्तव्य है बल्कि सामाजिक संस्कार का प्रतीक भी है। यदि हम उन्हें अपनापन और सहारा देंगे,तो उनके जीवन में खुशियों और स्वास्थ्य दोनों का संचार होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों,स्वास्थ्य इकाइयों एवं सामुदायिक संगठनों में वृद्ध जनों के प्रति सम्मान,सहानुभूति,भावनात्मक सहयोग और दुर्व्यवहार के विरोध में शपथ दिलाई जाएगी। सम्मान बुजुर्गों का,संस्कार समाज का,अक्टूबर माह जनपद पौड़ी गढ़वाल में वृद्धजन सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित रहेगा एक ऐसा प्रयास,जिससे यह संदेश जाए कि बुजुर्ग बोझ नहीं,अनुभव की थाती हैं।

Check Also
Close