Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में पौड़ी पुलिस के जांबाजों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राजधानी देहरादून में अर्पित फाउंडेशन द्वारा शनिवार 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह एक भव्य और गरिमामय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के उन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया,जिन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान अनुकरणीय जनसेवा और आपदाओं की कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड पुलिस का अनुशासन,समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। हमारे जवान विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर जनपद पौड़ी का नाम भी सम्मान के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया,जब जिले के कुल 11 पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्राइड मूवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में उपनिरीक्षक संतोष पैंथवाल,महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट और उपनिरीक्षक अमित भट्ट सहित अन्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य,निष्ठा और जनसेवा की भावना के लिए पुरस्कृत किया गया। पौड़ी पुलिस के इन जांबाजों ने न केवल अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया,बल्कि कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन के जीवन की रक्षा की। इनके इस समर्पण ने जनपद का गौरव और भी ऊंचा कर दिया है। कार्यक्रम में अर्पित फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के उन वास्तविक नायकों को सामने लाना है,जो बिना किसी अपेक्षा के जनता की सेवा में निरंतर कार्यरत रहते हैं। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं,बल्कि पूरे पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और साहस का प्रमाण है। इस सम्मान से निश्चित ही पुलिस बल को आगे भी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Check Also
Close