Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न


गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी के तत्वावधान में रविवार को श्रीनगर मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन से की गई। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद श्रीनगर में अपने प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने कुंदन परिहार का फूलमालाओं और जयघोष के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य वक्ता कुंदन परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आत्मनिर्भर भारत अभियान एक निर्णायक जनांदोलन है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को आर्थिक,सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी योजना नहीं,बल्कि एक राष्ट्रीय भावना है जो हमें स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग और वोकल फॉर लोकल के मंत्र से जोड़ती है। परिहार ने कहा कि आगामी दीपावली पर्व पर भाजपा प्रदेशभर में स्वदेशी उत्पादों की खरीद और बिक्री को बढ़ावा देने हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) तक व्यापारी सम्मेलन,उद्योग सम्मेलन,प्रभात फेरी,मशाल यात्रा,नुक्कड़ नाटक,किसान मार्च,संत सम्मेलन,महिला सूक्ष्म उद्यमी सम्मेलन,आत्मनिर्भर भारत सेमिनार और चित्रकला प्रतियोगिताएं जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवाओं को नवाचार,स्टार्टअप और डिजिटल मंचों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा जब हम अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे,तभी सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। जिला अभियान संयोजक महिपाल नेगी ने बताया कि 8 से 15 अक्टूबर तक जिले के सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक मंडल में संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। मंड़लवार संयोजकों की सूची इस प्रकार है पोखड़ा सुनील कुमार,एकेश्वर मनमोहन,सतपुली गणेश रावत,बीरोंखाल यशवंत सिंह,पौड़ी नगर ललित नेगी,पौड़ी ग्रामीण संजय पुंडीर,कल्जीखाल नरेंद्र पटवाल,कोट रमेश रावत,अगरोड़ा बसंती रौतेला,श्रीनगर संजय गुप्ता,खिर्सू कमल रावत,पाबौं गंगा सिंह बिष्ट,पैठाणी वीरेंद्र सिंह रावत,थलीसैंण राकेश ममगांई। कार्यशाला की अध्यक्षता विनय घिल्डियाल मंडल अध्यक्ष ने की,जबकि संचालन मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने किया। कार्यशाला में जिले के अंतर्गत आने वाले प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चों के अध्यक्ष,सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close