Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के प्रथम बार किच्छा आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर जोरदार स्वागत किया।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के विस्तार और प्रत्येक अल्पसंख्यक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव हर वर्ग को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अनीश गौड़ जैसे ऊर्जावान और कर्मठ नेता के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन और अधिक मजबूत होगा।कार्यक्रम का संचालन बाबू अल्वी ने किया।कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, ग्राम प्रधान दरउ गफ्फार खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, बाबू अल्वी, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हारून मलिक, मतलब अल्वी, लियाकत अली, नाजिम मलिक, जीशान मलिक, सानू, शाकिर, हाशिम, अजीम, अबरार, सलीम कुरैशी, अमर खान, गफ्फार खान, इस्लाम यासीन, अयान , तत्हीर अहमद ,भूरा ,छोटू, शानू खान, इमरान समेत मोर्चा पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also
Close