Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा—महर्षि वाल्मीकि समाज के आदर्श प्रेरणास्रोत हैं

किच्छा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ आवास विकास स्थित पार्क में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वाल्मीकि समाज द्वारा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के आदिकवि और महान ऋषि थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, चिंतन और लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने रामायण जैसे अमर ग्रंथ की रचना कर मानवता को धर्म, नीति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का प्रतीक है कि कोई भी व्यक्ति अपने सत्कर्मों और संकल्प शक्ति से अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय के मूल्यों को स्थापित किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज को एकजुट व संगठित बनाने का संकल्प लें। भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ हमें यह सिखाती हैं कि समाज में हर व्यक्ति का सम्मान समान रूप से होना चाहिए। उन्होंने सदैव सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया,भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक नितिन चरन, भावाधस के राष्टीय संचालक धीरज मधुकर, सरपंच राकेश कुमार वाल्मीकि, सभासद संदीप अरोरा, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र गौतम, कल्लू चरन, सुभाष तनेजा,कैलाश वाल्मीकि,सोहन लाल, मनोहर लाल वाल्मीकि, नितिन गुप्ता, चंदन जायसवाल, देवेंद्र शर्मा, छत्रपाल वाल्मीकि ,रघुनंदन प्रसाद, नेकपाल वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, धर्मेन्द्र कुमार, राजा वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकी,सचिन चरन, विवेक चरन, अरुण कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक दास आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close