Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

अवैध शराब पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर चौकी में प्रदर्शन

रुद्रपुर – मोहल्ले में बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर तमाम लोगों ने आज रंपुरा चौकी में प्रदर्शन किया और चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर में रंपुरा के लोगों ने बताया की काली मंदिर के समीप कुछ लोग खुलेआम अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं ।सुबह 3:00 बजे से लेकर देर रात तक वह खुलेआम शराब बेचते हैं ।जिस कारण मोहल्ले में लोगों का जीना मुहाल हो गया है और महिलाओं का निकलना भी दुभर हो चुका है। जब कभी कोई इसका विरोध करता है तो शराब माफिया उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में इन पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए। कई बार इसकी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही उन्होंने कहा कि यदि अब स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई नहीं की तो वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विधायक और मेयर से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंप अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, मेवाराम, परशुराम, सतपाल, जीतपाल, अशोक, सुनील, राहुल ,पप्पू ,नीतू ,संजय, बृजलाल, जीवनलाल, अनीता, मनीषा ,मीना, संजय, अनिल गंगवार ,राजेश, श्रीनिवास ,मुकेश, तुषार ,अजय समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close