Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखण्ड द्वारा दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन

देहरादून।
*अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस. रोड, देहरादून में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखण्ड सरकार) उपस्थित रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ थपलियाल, विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, पुनीत मित्तल एवं श्याम अग्रवाल मौजूद रहे। Ivf के पैटर्न श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी* ने दीपावली, धनतेरस एवं भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “यह दिवाली सभी के जीवन में प्रकाश और समृद्धि लेकर आए। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने उत्तराखण्ड के चहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज ने न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में बल्कि आपदा की घड़ी में भी अग्रिम पंक्ति में रहकर सराहनीय कार्य किया है।”

*अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि संगठन निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि रक्तदान अभियान के अंतर्गत अब तक 1 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित कर समाज सेवा में अहम भूमिका निभाई गई है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) देशभर में अपने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यों से एक विशिष्ट पहचान बना चुका है। समाज के हर वर्ग से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व इस संगठन से जुड़कर समाजहित में योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात दीपावली सांस्कृतिक संध्या में महाराजा अग्रसेन जी की पावन लीला, श्री राधा-कृष्ण महारास एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभी उपस्थित जनों ने डांडिया नृत्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जहाँ बाहर से आए कलाकारों ने प्रतिभागियों को डांडिया की विधा भी सिखाई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री लच्छू गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, निकुंज गुप्ता (महानगर अध्यक्ष), प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, नेहा गुप्ता, रामगोपाल गोयल, अखिलेश अग्रवाल, धन प्रकाश गोयल, प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष नीता गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष रितु गोयल सहित सभी प्रदेश, महानगर एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा देहरादून के सभी गणमान्य नागरिक एवं वैश्य समाज की विभिन्न संस्थाओं के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close