Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देशन में दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती,मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दीपावली पर्व के अवसर पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके,इसके लिए जिलाधिकारी स्वाति एसभदौरिया के निर्देशन में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए इस सघन निरीक्षण अभियान के दौरान पौड़ी,श्रीनगर एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की गयी। सहायक आयुक्त खाद्य पी.सी.जोशी की अगुवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा कोटद्वार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल पौड़ी की टीम ने पौड़ी,श्रीनगर और लक्ष्मण झूला क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग की तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सुधार हेतु नोटिस जारी किए। निरीक्षण के दौरान मिठाई,नमकीन,तेल,घी आदि उत्पादों की गुणवत्ता जांची गयी तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। कई प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार हेतु नोटिस जारी किये गये ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Check Also
Close