Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

घस्यिमहादेव में शिव महापुराण कथा के पावन प्रसंगों से गुंजायमान हुआ कटकेश्वर धाम

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीक्षेत्र के अंतर्गत कटकेश्वर धाम,घस्यिमहादेव में चल रही शिव महापुराण कथा में रविवार का दिवस अध्यात्म,श्रद्धा और भक्ति रस से ओतप्रोत रहा। पवित्र अनुष्ठान के मुख्य यजमान रमेश गिरि,सरोजिनी गिरि,महंत महेश गिरि,विनीत गिरि,हरीश गिरि,संजय गिरि एवं समस्त भक्तजनों ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल महाराज ने अपने अमृतमय वचनों से भक्तों को धर्म,अध्यात्म और सनातन संस्कृति का गूढ़ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा सत्य स्वरूप हैं, और जब जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है,तब भगवान स्वयं अवतरित होकर धर्म की पुनः स्थापना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति विश्व की सबसे विराट संस्कृति है,जो जीवन के प्रत्येक आयाम को मर्यादा और आचरण से जोड़ती है। धर्म धारणात इति आहु अर्थात जो व्यक्ति धर्म को धारण करता है,वही जीवन में मर्यादा,संयम और सच्चे अर्थों में मानवता का पालन करता है। कथा के दौरान भक्तों ने भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पावन लीलाओं का रसपान किया। पूरे वातावरण में हर हर महादेव के जयघोष से धाम गूंज उठा। इस अवसर पर महंत नागेश्वर धाम नितिन पुरी की विशेष उपस्थिति रही,जिन्होंने आचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्तों से धर्म और सेवा की भावना से जुड़ने का आह्वान किया। कथा स्थल पर चारों ओर दीप सज्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं में विजय रावल,ललित मोहन चमोला,पूरण सिंह धनाई,कुंवर सिंह धनाई,मथुरा प्रसाद पुरी सहित अनेक भक्तगणों ने भाग लिया। आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल ने कहा धर्म केवल पूजा या अनुष्ठान का विषय नहीं,बल्कि जीवन जीने की कला है। जो धर्म को धारण करता है,वही सच्चा मनुष्य कहलाता है। भक्ति,साधना और श्रद्धा से सराबोर यह पवित्र आयोजन आने वाले दिनों में भी भक्तों को शिवत्व के दिव्य मार्ग पर अग्रसर करने का संदेश देता रहेगा।

Check Also
Close