Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

धारों की स्वच्छता,विरासत की रक्षा-भागीरथी कला संगम ने चलाया स्वच्छता अभियान

श्रीनगर गढ़वाल। नगर की सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक उत्तरदायित्व का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए भागीरथी कला संगम संस्था के सदस्यों ने रविवार को श्रीनगर के प्राचीन कोठड़ धारा और धारा क्षेत्र में एक विशेष सफाई एवं संरक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ताओं ने धारे के आसपास फैली गंदगी को हटाया,झाड़ियों की सफाई की और एकत्रित कूड़े-कचरे का निस्तारण किया। इस अभियान ने न केवल क्षेत्र को स्वच्छ बनाया बल्कि लोगों में पर्यावरणीय जागरूकता और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा का संदेश भी फैलाया। संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने कहा ये धारे हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक हम इन प्राकृतिक जलस्रोतों की देखभाल नहीं करेंगे,तब तक इनका अस्तित्व खतरे में रहेगा। संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल ने बताया कि भागीरथी कला संगम द्वारा समय-समय पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता,वृक्षारोपण और जनजागरण जैसे सामाजिक अभियानों को निरंतर चलाया जाता रहेगा। उनका कहना था कि हमारी संस्कृति और प्रकृति दोनों एक-दूसरे से जुड़ी हैं,इनका संरक्षण ही सच्ची सेवा है। इस अवसर पर भगत सिंह बिष्ट,रमेश चंद्र थपलियाल,दीन बंधु चौहान,संजय कोठारी,पदमेंद्र रावत,रवि पुरी,राजेंद्र रावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर धारा परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने में अपना योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि हर संस्था इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाए तो पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। स्वच्छ धारा-सुरक्षित धरोहर के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ यह अभियान,न केवल सफाई का उदाहरण बना बल्कि श्रीनगर में पर्यावरणीय चेतना का एक नया अध्याय भी जोड़ गया।

Check Also
Close