Tuesday 22/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
शिक्षक भविष्य निर्माता होता है – डॉ स्वामी चंद्रामसूरी शरदोत्सव का न्योता लेकर सीएम धामी से मिले गणेश जोशी और मीरा सकलानीलंबे अंतराल बाद लौट रहा मसूरी का ऐतिहासिक शरदोत्सव, मुख्यमंत्री नेहै आयोजन में पहुंचने का दिया भरोसा पहाड़ों की रानी मसूरी में लंबे समय बाद होने जा रहे ऐतिहासिक शरदोत्सव 2026 को लेकर शहर में उत्साह बढ़ने लगा है। शरदोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें शरदोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन में पहुंचने का भरोसा दिया। शरदोत्सव को मसूरी की पुरानी सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े इस आयोजन की दोबारा शुरुआत से स्थानीय कलाकारों, युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों में उत्साह है। आयोजन के माध्यम से मसूरी की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय कला और प्रतिभाओं को मंच देने की तैयारी की जा रही है।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने सड़क, पेयजल, पर्यटन विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। हालांकि मुलाकात का प्रमुख केंद्र शरदोत्सव रहा और मुख्यमंत्री को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। शरदोत्सव के आयोजन को लेकर शहर में विभिन्न समितियों के गठन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय कलाकारों और अन्य प्रतिभाओं को अवसर देने की तैयारी है। इससे मसूरी के पर्यटन सीजन में भी नई गतिविधियां जुड़ने की उम्मीद है। मुलाकात में सभासद कुशाल सिंह राणा, जसबीर कौर, प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र रावत, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।मसूरी में रेलवे की जमीन पर कब्जे को लेकर मसूरी झड़ीपानी में कार्रवाई, 31 मकानों पर नोटिस चस्पा संपदा अधिकारी के बेदखली आदेश के बाद उत्तर रेलवे की टीम पहुंची, भारी पुलिस बल रहा तैनात झड़ीपानी क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर उत्तर रेलवे ने कार्रवाई तेज कर दी है। संपदा अधिकारी की अदालत से बेदखली आदेश जारी होने के बाद सोमवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ झड़ीपानी पहुंची। टीम ने रेलवे की भूमि पर बने 31 मकानों पर नोटिस चस्पा किए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी तरह के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।उत्तर रेलवे की ओर से जारी संपदा अधिकारी के आदेश के अनुसार झड़ीपानी स्थित ओक ग्रोव स्कूल के समीप रेलवे की करीब 100 वर्ग मीटर भूमि पर जगमोहन उर्फ सांझ कैफे पुत्र दर्शन लाल द्वारा अनधिकृत कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971 के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार संपदा अधिकारी की अदालत ने पूरे मामले में रेलवे की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और पक्ष को देखने के बाद कब्जे को अनधिकृत माना है। आदेश में प्रतिवादी को 15 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से कब्जा हटाकर रेलवे को भूमि सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में रेलवे प्रशासन को नियमानुसार बलपूर्वक बेदखली की कार्रवाई करने तथा कार्रवाई में आने वाला खर्च वसूल करने का अधिकार भी दिया गया है।रेलवे ने तीन पुराने विक्रय अभिलेखों का दिया हवालारेलवे की ओर से संपदा अधिकारी की अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि संबंधित भूमि रेलवे की है और इसके समर्थन में रेलवे के पास पुराने विक्रय अभिलेख मौजूद हैं। रेलवे ने अपने जवाब में 21 अप्रैल 1886, 28 दिसंबर 1895 तथा वर्ष 1920-21 के अभिलेखों का हवाला देते हुए भूमि पर रेलवे का अधिकार बताया है। रेलवे का कहना है कि इन दस्तावेजों से संबंधित प्रतियां भी वाद पत्रावली में प्रस्तुत की गई हैं।रेलवे अधिकारियों ने प्रतिवादी के उस दावे को भी स्वीकार नहीं किया, जिसमें भूमि को निजी संपत्ति बताया गया था। रेलवे के अनुसार प्रतिवादी की ओर से भूमि के स्वामित्व को प्रमाणित करने वाला ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे संबंधित 100 वर्ग मीटर भूमि पर उसका मालिकाना हक साबित हो सके।हाई कोर्ट के आदेश का भी दिया हवालामामले में प्रतिवादी की ओर से वर्ष 1940 के सीमांकन, राजस्व विभाग की रिपोर्ट और उत्तराखंड हाई कोर्ट में दाखिल रिट याचिकाओं का हवाला दिया गया था। प्रतिवादी ने दावा किया था कि राजस्व विभाग की सीमांकन कार्रवाई में संबंधित भूमि रेलवे की नहीं पाई गई। वहीं रेलवे ने संपदा अधिकारी की कार्यवाही में कहा कि हाई कोर्ट ने पूर्व में रेलवे की नोटिस संबंधी कार्यवाही को प्रक्रिया संबंधी आधार पर निरस्त किया था, लेकिन रेलवे को कानून के अनुसार कार्रवाई करने से नहीं रोका गया था। इसी आधार पर रेलवे ने संपदा अधिकारी के समक्ष नए सिरे से कार्रवाई की।पुलिस बल की मौजूदगी में चस्पा हुए नोटिससोमवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों और रेलवे पुलिस की टीम झड़ीपानी पहुंची। कार्रवाई को देखते हुए मसूरी पुलिस की ओर से भी भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। मसूरी कोतवाल नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली।आषु षर्मा सिनियर सेक्षन इंजीनियर रेलवे देहरादून ने बताया कि नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई संपदा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक आगे की कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद झड़ीपानी क्षेत्र में रेलवे और स्थानीय लोगों के बीच जमीन के स्वामित्व और सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वही स्थानीय लोगों ने कहा वह कई दशकों से यहां पर रह रह है और उनके द्वारा भूमि को खरीद कर मकान बनाया है वह नगर पालिका परिषद में भी दाखिल खारिज हो रखा हे ऐसे में रेलवे के अधिकारी आये दिन रेलवे की संपत्ति बताकर उनके मकानों में नोटिस लगा रहे है जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न भी हा रहा है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रेलवे बोर्ड से उनकी सम्पति के कागजात दिखाने को कहा गया वह रेलवे के अधिकारी कागज नहीं दिखा रहे है। उन्होंने कहा वह सक्षम न्यायालय में पूरे मामले को लेकर जायेगे। इस मौके पर मसूरी कोतवाल नरेन्द्र सिंह, एसएसआई सतेन्द्र भाटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद था।प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर करनपुर में जलाए हजारों दीप, हलवा प्रसाद का हुआ वितरणमजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्रीसितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारउत्तम संयम धर्म के दिन धूप की सुगंध से महका टीएमयू परिसरसितारगंज।  उप जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम प्रधानों के लिए एक आवश्यक बैठक एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं इस मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि अस्पताल में ग्राम प्रधानों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें क्षय रोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि यदि किसी ग्राम सभा या आसपास के क्षेत्र में कोई व्यक्ति क्षय रोग से ग्रसित पाया जाता है, तो उसकी पहचान, जांच एवं उपचार के लिए किस प्रकार स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित किया जा सकता है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों सहित उप जिला चिकित्सालय का स्टाफ भी मौजूद रहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाना रहा।प्रदेश को खेलभूमि के रूप में विकसित कर रही धामी सरकारः विकास शर्माकिच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्क
उत्तराखण्ड

गांधी पार्क मेंऐतिहासिक होगा दिवाली मेला

  • मेले के आयोजन को लेकर महापौर ने ली बैठक
  • स्वदेशी थीम पर 14 अक्टूबर से शुरू होगा दिवाली मेला
  • छोटे व्यापारियों को मिलेगा रोजगार

रूद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित होने वाले भव्य दिवाली मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को महापौर विकास शर्मा ने गांधी पार्क में तैयारियों का गहनता से जायजा लिया और नगर निगम, पुलिस प्रशासन तथा ठेली व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की। महापौर ने स्पष्ट किया कि यह मेला ‘स्वदेशी अपनाओ’ की थीम पर ऐतिहासिक होगा और 14 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगा।महापौर ने विकास शर्मा ने बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील भी की।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह दिवाली मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ के आह्वान और उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और छोटे लघु व्यापारियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने नारा दिया है, स्वदेशी अपनाओ। यानी जो भारत में बनी हुई चीज है, भारत के लोगों द्वारा बनी चीज है, भारत के व्यापारियों द्वारा बनी चीज है, उसको हम प्रमोट कर रहे हैं।

मेले में छोटे व्यापारियों को रोजगार देने के लिए लगभग 300 दुकानें लगाई गई हैं, जो उन्हें बहुत ही मामूली किराए पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन दुकानों के माध्यम से ये व्यापारी सात दिनों तक अपना व्यापार कर सकेंगे।

महापौर ने शहर के सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मेले के सात दिन तक बाजार में वाहनों का आवागमन ओर ठेली पर प्रतिबंद रहेगा। उन्होंने कहा बाजार में कोई ठेली नजर नहीं आएगी। बाजार में सड़क पर कहीं पे कोई सामान बिकता हुआ नजर नहीं आएगा। बाजार में जिसकी जो दुकान है, वही अपना सामान बेचेगा… अगर वह अपने सामने कोई दुकान लगाता पाया गया, तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था गरीबों का शोषण रोकने और सभी व्यापारियों को समान अवसर देने के लिए लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि 95% लोगों ने उनकी बात मानी है और उन्हें व्यवस्थित जगह पर खड़ा किया गया है।

महापौर ने उन दो-चार प्रतिशत व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी जो अभी भी चोरी-छुपे ठेली लगा रहे हैं। उन्होंने कहा उनका सामान जप्त होगा, उनकी ठेली जप्त होगी, उनका चालान कटेगा और वह वापस भी नहीं मिलेगा। अब तक तो मैंने ठेली वालों पर कार्यवाही नहीं की है लेकिन अब जो नहीं सुधरेंगे, उनको हम सुधारने का भी काम करेंगे।

महापौर ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे गांधी पार्क आएं, इस भव्य दिवाली मेले का आनंद लें। उन्होंने कहा कि 14 तारीख से शुरू होकर 21 तारीख तक चलने वाला यह ‘स्वदेशी मेला’ आप लोगों के लिए लगा है। यातायात व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि गांधी पार्क में पार्किंग की समुचित व्यवस्था है, जहां लोग आराम से अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सूचित किया कि कल से शहर के अंदर गाड़ियों का आवागमन सीमित कर दिया जाएगा।

महापौर ने लोगों से अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के इस अभियान को सफल बनाएं। स्वदेशी अपनाएं और हमारे इन भाइयों से खरीददारी करके हमारे जो बस्ती के लोग हैं, इनके परिवारों को भी मजबूत करें। इनकी दिवाली मनाएं, इनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें ताकि यह भी समाज में सर ऊंचा करके जी सकें।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल उप नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडेय जी सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल जी सहायक नगर आयुक्त रणदीप सिंह जी सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक जी बाजार पार्षद चिराग़ कालरा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील ठुकराल महामंत्री पारस चुघ राजन राठौर परवेज खान सचिन तनेजा मनीष कालरा सनी गाबा राजेश मोनू अभिमन्यु ढिंगरा कन्हैया
Si नवीन बुधनी Ti नरेंद्र कुमार आर्या बाज़ार चौकी इंचार्ज जितेंद्र खत्री SI अमित कलखुड़िया SI गोधन सिंह cpu Rudrapur

Check Also
Close