Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संघ समिति का गठन,शिक्षा गुणवत्ता और विकास पर हुई सार्थक चर्चा

गढ़वाल। इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को एक महत्वपूर्ण आयोजन के तहत अभिभावक-शिक्षक संघ समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.बी.आर.भद्री के निर्देशन में तथा समिति प्रभारी डॉ.अरविंद नारायण के संयोजन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों,अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति समन्वयक डॉ.अरविंद नारायण के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अभिभावक-शिक्षक संघ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस समिति के माध्यम से अभिभावक और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित होगा,जिससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ महाविद्यालय के समग्र विकास में भी सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.बी.आर.भद्री ने कहा कि महाविद्यालय के विकास में अभिभावकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब अभिभावक शिक्षा प्रक्रिया से जुड़ते हैं,तब शिक्षण की गुणवत्ता और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं। अभिभावक संस्था महाविद्यालय और समाज के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी। उन्होंने महाविद्यालय की वर्तमान दशा,उपलब्ध संसाधनों तथा भावी योजनाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी और अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इसके उपरांत सर्वसम्मति से अभिभावक-शिक्षक संघ समिति का गठन किया गया,जिसमें निम्न पदाधिकारी चुने गए। संयोजक/प्राचार्य डॉ.बी.आर.भद्री,अध्यक्ष गीता देवी,उपाध्यक्ष आशा देवी,सचिव डॉ.अरविंद नारायण,कोषाध्यक्ष रायपाल सिंह,उपमंत्री हुकम लाल,सलाहकार मंडल-शाबा देवी,संगीता देवी,मीना देवी,लक्ष्मी देवी,गठन के बाद आयोजित चर्चा सत्र में महाविद्यालय के शिक्षकों डॉ.अन्धरुति शाह,डॉ.अनुरोध प्रभाकर,डॉ.बबीत बिहान,डॉ.पुष्पा झाबा,डॉ.अरविंद नारायण,डॉ.गोविंद कुमार और प्रकाश चंद्र ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति,करियर काउंसलिंग,छात्रवृत्ति,राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS),नैक (NAAC) मूल्यांकन, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में डॉ.अनुरोध प्रभाकर ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षा जगत में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं,जो भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण,कार्यालय कर्मी,बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साह,सहभागिता और सहयोग की भावना से परिपूर्ण रहा,जिसने महाविद्यालय में एक नई ऊर्जा और पारस्परिक संवाद का वातावरण निर्मित किया।

Check Also
Close