Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

श्री कटकेश्वर धाम घस्यिमहादेव में श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस पर धर्म,मर्यादा व पुण्य अर्जन का दिया संदेश

गढ़वाल। पवित्र श्रीक्षेत्र के श्री कटकेश्वर धाम घस्यिमहादेव में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा आयोजन कर्ता एवं मुख्य यजमान रमेश गिरि,मंहत महेश गिरि,विनीत गिरि,हरीश गिरि तथा कुल पुरोहित गिरि परिवार के पंडित रवि बहुगुणा के कर-कमलों द्वारा दिव्य अनुष्ठान संपन्न कराया गया। व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य श्रद्धेय मधुसूदन घिल्डियाल ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में कहा कि निर्मल मन,सत्य और श्रद्धा ही ईश्वर प्राप्ति के तीन मुख्य सूत्र हैं। जब मनुष्य का जीवन सत्य और सदमार्ग पर चलता है,तभी वह भगवान की कृपा का पात्र बनता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को कर्मों की स्वतंत्रता दी है जैसा कर्म करेगा,वैसा फल पाएगा। आचार्य ने तारकासुर के तीन पुत्रों तारकाक्ष,विद्युन्माली और कमलाक्ष की कथा सुनाते हुए बताया कि जब तक वे मर्यादा में रहे,तब तक भगवान शिव भी उन्हें नहीं मार सके। किंतु जब वे अहंकार और अधर्म के मार्ग पर चले गए,तब उनका विनाश हुआ। इससे यह संदेश मिलता है कि मनुष्य को कभी धर्म और मर्यादा से विमुख नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा राम कृपा बिनु सुलभ न सोहि,अर्थात भगवान की कृपा बिना कुछ भी संभव नहीं है। व्यक्ति को अपने कर्मों से ही वह पुण्य अर्जित करना चाहिए जो इस लोक और परलोक दोनों में कल्याणकारी हो। कथा का सार प्रस्तुत करते हुए आचार्य घिल्डियाल जी ने कहा यतो धर्म,ततो जय,जहां धर्म है,वहीं विजय है। कथा के दौरान वातावरण हर हर महादेव के जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल की मेयर आरती भंडारी,पार्षद वार्ड 10 आशीष नेगी,गुड्डी देवी गैरोला,नरेश नौटियाल, विभोर बहुगुणा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने कहा कि ऐसी पवित्र कथाएं न केवल धार्मिक आस्था को गहराई देती हैं,बल्कि समाज को भी मर्यादा,धर्म और कर्म के महत्व का संदेश देती हैं।

Check Also
Close