Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन सतर्क-खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान जारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा जनपद में व्यापक सैंपलिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान दूध,दुग्ध उत्पाद,मिठाई,नमकीन एवं मसाला आदि खाद्य पदार्थों के कुल 14 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। अभियान के तहत बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की जांच की गयी,जिसमें दूध,पनीर,दही और मावा के नमूने लेकर परीक्षण हेतु भेजे गए। इसके उपरांत दल ने विभिन्न मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठानों तथा मसाला विक्रेताओं से भी नमूने संकलित किए। निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गयी। जहां-जहां कमियां पायी गयीं,संबंधित प्रतिष्ठानों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। दल ने सभी व्यापारियों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी.जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत की गयी। निरीक्षण दल में तहसीलदार दीपक भंडारी,वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनगर संदीप मिश्रा, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल शामिल रहे।

Check Also
Close