Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े मौके पर पुलिस ने संभाली स्थिति

गदरपुर । जमीनी विवाद को लेकर विगत देर शाम शंकर नगर मोड़ मेन रोड के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई और सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीरों को परेशानी होने लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। दोनों पक्ष विवादित भूमि पर अपना-अपना दावा जता रहे थे, जिसके चलते भारी तकरार हो रही थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार लीना चंद्रा के निर्देश पर महिला हल्का लेखपाल ज्योति भी मौके पर पहुंचीं। हालांकि तब तक मामला शांत हो चुका था।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। साथ ही भविष्य में विवाद न हो, इसके लिए आवश्यक चेतावनी भी दी गई।
घटना के बाद इलाके में देर तक चर्चा बनी रही, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

Check Also
Close