Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

श्रीनगर की शान बने समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल नगर निगम ने किया वर्ष 2025 का ब्रांड एंबेसडर घोषित

गढ़वाल। नगर की सामाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल को नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ब्रांड एंबेसडर 2025 के रूप में मनोनीत किया है। महापौर आरती भण्डारी ने मंगलवार को बड़थ्वाल के अस्वस्थ होने के कारण उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के अभियान पूरे नगर के लिए अनुकरणीय हैं। नगर निगम को ऐसे समर्पित नागरिक पर गर्व है। बड़थ्वाल जिस संस्था के अध्यक्ष हैं वह भागीरथी कला संगम लंबे समय से गढ़वाल क्षेत्र में स्वच्छता,संस्कृति और सामाजिक सद्भावना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। मठ मंदिरों,घाटों,पार्कों,सार्वजनिक स्थलों और नदी तटों की सफाई जैसे कार्यों में संस्था ने निरंतर भागीदारी निभाई है। राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने सम्मान ग्रहण करते हुए भावुक शब्दों में कहा यह सम्मान मेरी संस्था,मेरे साथियों और पूरे श्रीनगर नगर की जनता का है। स्वच्छता केवल अभियान नहीं,बल्कि यह जीवन की शैली है। मैं नगर के हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि पॉलिथीन का प्रयोग न करें,अपने आसपास सफाई रखें और इस सुंदर नगर को स्वच्छ,हरित और प्रेरक बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी संस्था भागीरथी कला संगम सदैव नगर निगम के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करती रहेगी चाहे वह स्वच्छता अभियान हो,सांस्कृतिक आयोजन हों या पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयास। नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने बड़थ्वाल को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल जैसे समर्पित लोग ही समाज को नई दिशा और पहचान देते हैं। नगर निगम उनके योगदान को नमन करता है। सम्मान समारोह की इस खुशी में भागीरथी कला संगम के सदस्य,नगर निगम की टीम तथा श्रीनगर की जनता ने बड़थ्वाल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। शहर के सामाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों में सदैव अग्रणी रहने वाले राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल की पहचान एक ऐसे कर्मयोगी के रूप में है,जिनके रग-रग में सेवा,संस्कार और स्वच्छता की भावना प्रवाहित होती है। उनकी सक्रियता और सादगी उन्हें श्रीनगर का सच्चा ब्रांड एंबेसडर बनाती है।

Check Also
Close