Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलिनंदा राजजात यात्रा-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार , बैठक में भव्य, सुरक्षित और ऐतिहासिक आयोजन का लिया संकल्पमसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर डिवाइडर लगाने का टैक्सी कार ऑनर्स एसोसिएशन ने किया स्वागतलोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975
उत्तराखण्ड

श्रीनगर को मिली स्वास्थ्य सुविधा की नई सौगात-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में गुरुवार को क्षेत्र की जनता के लिए एक नई सुविधा का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जन औषधि केंद्र का उद्घाटन कर आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की सौगात दी। अब श्रीनगर क्षेत्र ही नहीं,बल्कि आस-पास के दूरस्थ गांवों से आने वाले मरीजों को भी सरकारी दरों पर किफायती दवाइयां उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर डॉ.रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उद्देश्य देश के हर नागरिक को सस्ती और असरदार दवाइयां उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने कहा सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी मरीज दवा के अभाव में परेशान न हो। अब आमजन को महंगी दवाइयां बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जन औषधि केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उन्हें आधे से भी कम मूल्य में उपलब्ध होंगी। डॉ.धन सिंह रावत ने चिकित्सालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि जन औषधि केंद्र न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाएगा बल्कि आमजन के आर्थिक बोझ को भी कम करेगा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और जन-जागरूकता अभियान चलाएं ताकि हर जरूरतमंद मरीज इस सुविधा से जुड़ सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ.शिव मोहन शुक्ला और सीएमएस डॉ.विमल गुसाईं सहित उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक,कर्मचारी,सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने कहा जन औषधि केंद्र का शुभारंभ श्रीनगर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे मरीजों को आर्थिक राहत तो मिलेगी ही,साथ ही गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। वहीं सीएमएस डॉ.विमल गुसाईं ने कहा इस केंद्र के माध्यम से अस्पताल में आने वाले हर मरीज को आवश्यक दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी मरीज को दवा के लिए बाहर न जाना पड़े। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों से श्रीनगर को लगातार नई स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जन औषधि केंद्र की शुरुआत गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित होगी। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रयास सराहनीय है। इससे जनता को राहत मिलेगी और श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय की सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। जन औषधि केंद्र के उद्घाटन के साथ ही श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण की एक और कड़ी जुड़ गई है,जिससे आमजन को अब सस्ती और भरोसेमंद दवाइयां स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

Check Also
Close