Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलिनंदा राजजात यात्रा-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार , बैठक में भव्य, सुरक्षित और ऐतिहासिक आयोजन का लिया संकल्पमसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर डिवाइडर लगाने का टैक्सी कार ऑनर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
उत्तराखण्ड

सुरक्षित दीपावली हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीमों ने किया बाजारों का संयुक्त निरीक्षण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रकाश पर्व दीपावली में पटाखों की आतिशबाजी से संभावित खतरों से बचने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बाजारों का निरीक्षण कर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। शनिवार को धनतेरस के दिन राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनपदभर के सभी स्थानीय बाजारों के निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा आतिशबाजी की बिक्री,भंडारण और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस,भंडारण की मात्रा और सुरक्षा उपकरणों (जैसे अग्निशमन यंत्र) की उपलब्धता की गहन जांच की। इस दौरान आतिशबाजी और पटाखों से होने वाले संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए,सभी विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गयी कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग का यह संयुक्त अभियान त्यौहार समाप्ति तक जारी रखें। उन्होंने सभी विक्रेताओं और आम जनता से अपील की है कि वे जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सुरक्षित दीपावली मनाने में सहयोग करें।

Check Also
Close