Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

सितारगंज में दीपावली से पहले बारूद का खेल शुरू

– घनी आबादी में खुलेआम बिक रहे पटाखे,

अग्निशमन विभाग की मिलीभगत से बढ़ा खतरा !

सितारगंजः(रिम्पी दीपावली पर्व के आगमन के साथ ही नगर में रौनक तो बढ़ी है, लेकिन इसके साथ एक बड़ा खतरा भी आकार ले रहा है। सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए पूरे शहर में पटाखों की अवैध व खतरनाक बिक्री धड़ल्ले से जारी है। रामलीला मैदान, बिजटी रोड, बसेसर की चक्की, किच्छा रोड और खटीमा रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकानदार खुलेआम पटाखों के गोदाम सजा बैठे हैं। जबकि नियमानुसार विस्फोटक पदार्थों की बिक्री केवल आबादी से दूर, सुरक्षित व निर्धारित स्थलों पर ही की जा सकती है। नगर के जानकारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल दीपावली से पहले यही नजारा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार स्थिति और भी गंभीर है। बिजटी रोड पर स्थित एक होलसेल व्यापारी तो हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन और अग्निशमन विभाग की आंखों में धूल झोंककर बड़े पैमाने पर पटाखे बेच रहा है। वहीं बटेसर की चक्की और रामलीला मैदान में भी दर्जनों अस्थायी दुकानें बिना अनुमति और सुरक्षा इंतजामों के पटाखे बेच रही हैं। आसपास की गलियों में घर, दुकानें और पेट्रोल पंप तक मौजूद हैं, जिससे किसी भी चिंगारी के साथ बड़ा विस्फोटक हादसा होने की आशंका है। शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अग्निशमन विभाग और प्रशासन ऐसे संवेदनशील मसले पर खामोश क्यों है? क्या ये विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं? लोगों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मिलीभग ये कारोबार फल-फूल रहा है और कानून व्यवस्था का म बनाया जा रहा है।मजाक नगरवासियों ने जिला प्रशासन,और पुलिस प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर अवैध बिक्री पर रोक लगाने, दुकानदारों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि त्योहार पर खुशियों की रोशनी बारूद की लपटों में न बदले, इसके लिए समय रहते सख्ती जरूरी है। अन्यथा सितारगंज की तंग गलियों में किसी भी पल ‘दीपावली की रोशनी’ एक भयानक हादसे में बदल सकती है।

Check Also
Close