Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

25 साल से डामरीकरण के इंतजार में रोसाल डनगांव सड़क। दुर्घटना की बनी हुई है संभावना

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में ग्रामीण सड़कों के हाल बदहाल है। लोहाघाट विधानसभा की रौसाल लोहाघाट मोटर मार्ग से ग्राम डनगांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले 25 सालों से डामरीकरण के इंतजार में है । किसान नेता मोहन चंद्र पांडे के द्वारा बताया गया एक कि.मी. सड़क को 25 साल पहले लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्बारा बनवाया गया था। जिसमें आज तक डामरीकरण नही हुआ है। पांडे ने कहा कई बार विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया । पांडे ने कहा विभाग का हर बार एक ही जबाब होता है शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पांडे ने बताया आज से 15 साल पहले तत्कालीन भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल द्वारा विधायक निधि से उसके आगे 01 किलोमीटर रोड काटकर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया गया। उन्होंने कहा जब बरसात या अन्य कारणों से रोड बंद होती है तो विभाग अपनी एक किलोमीटर रोड तक ही मशीन भेज कर सड़क को खुलवाने का कार्य करता है ।बाकि बची हुई एक किलोमीटर विधायक निधि वाली सड़क को ग्रामीण अपने खर्चे से खुलवाते हैं। किसान नेता मोहन चंद्र पांडे व ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट और प्रशासन से इस सड़क मे डामरीकरण करने तथा विधायक निधि से कटी सड़क को अपने अधीन लेने की मांग की है। पांडे ने बताया पूरी सड़क बदहाल हालात में पड़ी हुई है जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है ग्रामीण जान हथेली में रख इसमें यात्रा करने को मजबूर है। पांडे ने कहा 25 साल से सड़क में डामरीकरण का न होना ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ तथा विभागीय लापरवाही है।

Check Also
Close