Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फूलसूंगा, फुलसुगी, गंगापुर, गणेशपुर, नारायणपुर, कोठा कॉलोनी एवं रामेश्वरपुर में पहुंचकर छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा छठ पूजा स्थलों पर सफाई व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का महान पर्व है, जिसमें स्वच्छता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का विशेष महत्व है। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उधमसिंहनगर जिले में 27 अक्टूबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर जनभावनाओं का सम्मान किया है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि उन्होंने छठ पर्व से पूर्व सफाई, रंगाई-पुताई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में व्यवस्थाओं के सुधार हेतु प्रशासक / अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा, लालपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लिए पालिका अध्यक्ष / अधिशासी अधिकारी लालपुर को पत्र प्रेषित, नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई एवं रंगाई-पुताई के लिए मेयर / नगर आयुक्त को पत्र भेजा, नगला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु पालिका अध्यक्ष / अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। वहीं पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर स्थित समस्त छठ घाटों की सफाई एवं पूजा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को पत्र लिखकर नगर पालिका नगला के सहयोग से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है।राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा हमारे लोक जीवन की आस्था और अनुशासन का प्रतीक है, इसे स्वच्छता और भक्ति के साथ मनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।इस दौरान पार्षद पवन राना, ग्राम प्रधान नारायणपुर दीपिका देवी, ग्राम प्रधान रमेशपुर मनविंदर सिंह, ग्राम प्रधान गंगापुर रेखा देवी, रोहित भट्ट ,जेपी सिंह, अविनाश चौधरी, मनोज ठाकुर, रेनू यादव, कुमारी प्रियंका, संजीव पांडे, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम, विजेंद्र यादव, ऋषिकेश सिंह, दीपक मिश्रा, रजनीश कुमार, मोहित मिश्रा, नारायण पाठक ,आदेश मिश्रा, अभिजीत पाठक, अंकित पाठक, त्रिलोकी सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, लवली सिंह, सुनील मिश्रा समेत समस्त छठ पूजा कमेटी उपस्थित थे।

Check Also
Close