Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

आस्था और परंपरा का पर्व-मंजूघोषेश्वर महादेव मंजीन कांडा मेले में भक्तों ने धूमधाम से किया भगवान शिव और मां गौरा देवी का स्वागत


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाला जनपद पौड़ी गढ़वाल की पट्टी इडवालस्यूं स्थित देहलचौरी में पौराणिक मंजूघोषेश्वर महादेव मेला बुधवार से श्रीनगर के समीप कांडा गांव देहलचौरी में विधि-विधानपूर्वक आरंभ हुआ। दीपावली के दो दिन बाद आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय (छोटा और बढ़ा कांडा) मेला आस्था,भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित कांडा गांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी छोटा कांडा मेला 22 अक्टूबर और बड़ा कांडा मेला 23 अक्टूबर का आयोजन किया जा रहा है। यहां स्थित मंजूघोषेश्वर महादेव,महाकाली और मंजूदेवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगीं रहीं। दूर-दराज़ के गांवों में जनासू बाड़ा,अरकनी,नौडेटा सहित लगभग 25 क्षेत्रों से श्रद्धालु अपने-अपने निशान लेकर पहुंचे। मंजीन कांडा सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। बुधवार प्रातः साढ़े सात बजे भगवान मंजूघोषेश्वर महादेव के कपाट विधिवत खोले गए,जो परंपरा के अनुसार कांडा गांव से निशान आने के बाद ही खोले जाते हैं। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और जय गौरा माता के जयघोष गूंज उठे। कपाट खोलने के उपरांत मंदिर के मुख्य पुजारी विमल भट्ट के सान्निध्य में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसी दौरान लगभग दोपहर 2 बजे भक्तों की अपार श्रद्धा के बीच आदिशक्ति मां गौरा देवी की डोली अपने मायके कांडा से निकलकर ससुराल मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। परंपरा के अनुसार मां गौरा देवी एक माह तक यहां प्रवास करेंगीं,इसके पश्चात इगास पर्व के अवसर पर पुनः अपने मायके कांडा लौटेंगी। मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पीएसी प्लाटून,पुलिस जवान,महिला पुलिस कर्मी और यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। मंजूघोष मेला न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है,बल्कि यह गढ़वाली संस्कृति,परंपरा और लोकसंगीत की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है। ढोल-दमाऊं की थाप,पारंपरिक नृत्य,भक्ति गीतों और जय मंजूघोष महादेव के गगनभेदी नारों से सम्पूर्ण कांडा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा हुआ है। देवभूमि की लोकधारा में समाहित यह मंजीन कांडा मेला आज भी पर्वतीय संस्कृति की आत्मा को जीवित रखे हुए है जहा गांव,देवता और जनता एक भाव से आस्था का उत्सव मनाते हैं।

Check Also
Close