Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

देवभूमि में गोवर्धन पूजा पर गौसेवा का अद्भुत उदाहरण-अरण्यक जन सेवा संस्था ने की निराश्रित गौवंश की भावपूर्ण पूजा-अर्चना

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड में गोवर्धन पूजा का पर्व इस वर्ष भी परंपरा,श्रद्धा और सेवा भाव के अद्भुत संगम के रूप में मनाया गया। अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्राम बागी तहसील देवप्रयाग स्थित गौशाला में गोमाता पूजन और सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा संचालित इस गौशाला में वर्तमान में लगभग 66 निराश्रित गौवशों का पालन-पोषण किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष दीपक,सचिव इंद्र दत्त रतूड़ी,गौसेवक अनिल बाबा,संगीता देवी,पूजा देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाताओं के पैर धुलाकर,तिलक लगाकर,पुष्प अर्पित कर,गुड़ व पिंडा खिलाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुंबई निवासी जितेन्द्र शर्मा और अंजना शर्मा द्वारा गौशाला में गुड़ और हरा चारा प्रदान किया गया,जो सेवा और दान की उत्तम भावना का प्रतीक बना। गौपूजन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं,बल्कि गौसेवा और प्रकृति संरक्षण का गूढ़ संदेश देने वाला पर्व है। श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार को समाप्त कर गोवर्धन पर्वत की आराधना करने का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना द्वापर युग में था। गौमाता सनातन धर्म की आधारशिला,पोषण और करुणा का प्रतीक हैं। धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि गावो विश्वस्य मातर,अर्थात् गौमाता संपूर्ण सृष्टि की माता हैं। अतः उनका संरक्षण व सेवा प्रत्येक सनातनी का धर्म है। अरण्यक जन सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा के यज्ञ में आहुति प्रदान करे,तो समाज में सद्भाव,स्वास्थ्य और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। अंत में गौसेवकों ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि इस पावन पर्व पर अपने घरों,आसपास की गौशालाओं या निराश्रित गौवंशों को हरा चारा,गुड़,रोटी और पौष्टिक भोजन अर्पित करें। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति,रोगमुक्ति और समृद्धि आती है। देवभूमि उत्तराखंड की परंपरा में गौसेवा और गोवर्धन पूजा केवल पूजा-पाठ नहीं,बल्कि प्रकृति,जीवों और संस्कृति के संरक्षण का अमूल्य संदेश है-जो आज भी इस हिमालयी भूमि की आत्मा में समाया हुआ है।

Check Also
Close