Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता की दिशा में पौड़ी पुलिस की सराहनीय पहल


पौड़ी/देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में पौड़ी पुलिस ने एक प्रभावशाली कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के दिशा-निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कोतवाली पौड़ी एवं थाना देवप्रयाग पुलिस टीमों ने क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं,छात्राओं और गृहणियों के मोबाइल फोन में गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करवाया। यह ऐप महिलाओं को सुरक्षा,कानूनी अधिकारों,हेल्पलाइन सेवाओं एवं आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को ऐप के उपयोग की प्रक्रिया को सरल ढंग से समझाया और उन्हें स्वयं की सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही साइबर अपराध,बाल अपराध,महिला उत्पीड़न,सड़क सुरक्षा,नशामुक्ति अभियान और हाल के दिनों में प्रचलित डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड के मामलों पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मौके पर सूचनात्मक पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस टीमों ने प्रतिभागी महिलाओं व छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग करने की सलाह दी। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस का नहीं,बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पौड़ी पुलिस का यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास और डिजिटल साक्षरता दोनों को मजबूत करेगा। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने पौड़ी पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गौरा शक्ति ऐप से उन्हें सुरक्षा और सहायता सेवाओं की आसान पहुंच मिली है। पौड़ी पुलिस का यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनता जा रहा है,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी अब डिजिटल रूप से सशक्त हो रही हैं।

Check Also
Close