Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह 24 अक्टूबर को


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू मुख्यालय में 24 अक्टूबर को लोकतंत्र के नये नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ.धन सिंह रावत उपस्थित रहेंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी करेंगे।
लोकतंत्र के नये प्रहरी होंगे सम्मानित
समारोह में ग्राम पंचायतों से लेकर जिला पंचायत तक के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का प्रतीक है,बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा तय करने वाला संकल्प पर्व भी होगा। ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने कहा कि यह अवसर उन सभी प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा जो जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य मानते हैं।
विकास,सहभागिता और समर्पण पर केंद्रित होगा समारोह
सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी,सामाजिक संगठन,महिला मंगल दल,युवक मंगल दल के सदस्य और ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,सामुदायिक सहभागिता और पारदर्शी प्रशासन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
डॉ.धन सिंह रावत देंगे नई दिशा की रूपरेखा कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क और कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव का विकास ही राज्य की प्रगति की पहली सीढ़ी है।
तैयारियों में जुटा प्रशासन,उमंग में जनता
खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय में आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मंच सज्जा,अतिथि स्वागत,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रदर्शन की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। क्षेत्र के लोगों में इस आयोजन को लेकर गजब का उत्साह है।
सशक्त ग्राम-समृद्ध उत्तराखण्ड का संदेश देगा आयोजन यह कार्यक्रम केवल सम्मान नहीं,बल्कि जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के प्रति उत्तरदायित्व और पारदर्शिता का बोध कराने वाला अवसर होगा। समारोह का उद्देश्य है कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की आकांक्षाओं को समझें और उन्हें विकास में भागीदार बनाएं। लोकतंत्र की इस नींव को मजबूत करने की दिशा में खिर्सू से उठाया गया यह कदम निश्चय ही ग्रामीण भारत के उज्जवल भविष्य की ओर एक प्रेरणादायक पहल साबित होगा जहां जनप्रतिनिधि सजग,वहां विकास निश्चित।

Check Also
Close