Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

आर्यन के प्रथम जन्मदिवस पर समलौण पौध रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड पाबों की पट्टी बाली कण्डारस्यूं के ग्राम सैँजी में रविवार को एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। ग्राम निवासी शिव सिंह शाहू ने अपने पुत्र आर्यन के प्रथम जन्मदिवस पर घर के आंगन में कागजी नींबू (समलौण) का पौधा रोपकर जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ यादगार बना दिया। इस अवसर पर पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी आर्यन की माता अनीता देवी ने स्वयं ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्म जैसे पावन अवसर पर वृक्षारोपण कर हम प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों दोनों के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन समलौण सेना ग्रुप-2 की सेना नायिका गीता देवी ने किया। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन की वजह से हम अनेक प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों का सामना कर रहे हैं। समय पर वर्षा न होना,बाढ़,भूस्खलन, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। यह तभी नियंत्रित होंगी जब हर व्यक्ति वृक्षारोपण को अपना कर्तव्य समझे। गीता देवी ने बताया कि समलौण पौध नामक इस पहल का उद्देश्य हर संस्कार जन्म,विवाह,त्यौहार या किसी स्मृति अवसर पर एक पौधा रोपकर उस क्षण को प्रकृति से जोड़ना है। यह सिर्फ पौधा नहीं,बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम संस्कारों को संजोते हैं,उसी तरह इन पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए ताकि हर घर से हरियाली की खुशबू फैले। कार्यक्रम में सेना सदस्य बबली भंडारी,सरोजिनी भंडारी,पुष्पा देवी,प्रकृति प्रेमी प्रदीप सिंह शाहू सहित अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहते हुए अपने घरों में पौधारोपण करने का संकल्प लिया। अंत में पर्यावरण संरक्षण जैसी प्रेरक पहल के लिए शाहू परिवार को गांव की ओर से 251 रुपये की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल न केवल एक जन्मदिवस को स्मरणीय बनाती है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी यह सीख देती है कि हर संस्कार में एक पौधा,हर आंगन में हरियाली।

Check Also
Close