Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-पौड़ी पुलिस की तत्परता से जानलेवा हमले का खुलासा आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। बीते शुक्रवार को श्रीनगर क्षेत्र के तोल्यो श्रीकोट गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया,जिससे क्षेत्र में राहत और विश्वास का माहौल बना है। घटना 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 2:12 बजे की है,जब 108 सेवा के माध्यम से सूचना मिली कि एक महिला के सिर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल महिला तर्जनी देवी (उम्र 53 वर्ष),जो स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं,को तत्काल 108 एम्बुलेंस द्वारा बेस अस्पताल श्रीकोट उपचार हेतु भेजा गया। सूचना मिलते ही चौकी कलियासौड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। मामले में पीड़िता के पुत्र विवेक बुटोला निवासी ग्राम तोल्यो श्रीकोट द्वारा थाना श्रीनगर में तहरीर दी गई,जिसमें आरोप लगाया गया कि नीरज सिंह निवासी उसी क्षेत्र ने किसी पुरानी रंजिश के चलते उनकी माता पर पत्थर से वार किया,जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र का प्रभावी उपयोग किया और मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नीरज सिंह को डुंगरीपंथ के निकट हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी महिला के साथ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून के दायरे से कोई भी अपराधी बाहर नहीं रह सकता। गिरफ्तार शुदा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय नागरिकों एवं महिला संगठनों ने पौड़ी पुलिस की सराहना की है। लोगों ने कहा कि इस घटना ने यह साबित किया है कि उत्तराखंड पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के प्रति पूरी तरह सजग,सक्रिय और संवेदनशील है।

Check Also
Close