Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

स्व.मुरलीधर उनियाल स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड देवप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोबलियालों में आज हर्षोल्लास और उत्साह के साथ स्वर्गीय मुरलीधर उनियाल स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्व.मुरलीधर उनियाल की स्मृति में आयोजित की जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम सभा प्रधान सूरत सिंह डोबलियाल,पीटीए अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत,क्विज आयोजन समिति के अध्यक्ष दयासागर उनियाल,अध्यापक मनमोहन भट्ट एवं ब्लॉक क्विज समन्वयक जितेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना,स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य एवं संयोजक अमित काला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,तर्कशक्ति और समसामयिक जानकारी के प्रति रुचि बढ़ाती हैं। स्व.मुरलीधर उनियाल का जीवन शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत रहा है। प्रतियोगिता में विकास खण्ड देवप्रयाग के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रारंभिक स्क्रीनिंग राउंड में कुल 42 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया,जिनमें से चयनित पांच टीमें फाइनल राउंड तक पहुंचीं। निर्णायक मंडल में जितेन्द्र सिंह बिष्ट एवं मनमोहन भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने विज्ञान,इतिहास,भूगोल,राजनीति और समसामयिक विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान-राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी बनगढ़,द्वितीय स्थान-राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोबल्यों,तृतीय स्थान-राजकीय इंटर कॉलेज ललूडीखाल। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया,जिसमें विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अमित काला ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है,बल्कि वे भविष्य के बड़े मंचों पर सफलता के लिए भी तैयार होते हैं।

Check Also
Close