Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए बांटी गई किट्स

गदरपुर । कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ आई सी ए आर केंद्रीय कृषि रत महिला संस्थान भुवनेश्वर की निदेशक डॉ.मृदुला ने किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प लिया है । शनिवार को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित किए गए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कृषक समृद्धि उत्पादक संगठन के सहयोग से महिलाओं को कार्य के लिए आवश्यक किट्स उपलब्धि कराई गई है, इनकी मदद से महिलाएं अपने आमदनी में वृद्धि कर सकेंगी इस दौरान पहुंचे पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि कार्यक्रम महिलाओं की आजीविका ,सशक्ति करण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त कदम सिद्ध होगा । इस अवसर पर आई सी ए आर केंद्रीय कृषि रत महिला संस्थान के सहयोग से एआईसीआरपी पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा सिलाई मशीन, मिनी राइस मिल, फ्लोर मिल, चारा काटने की मशीन ,पानी की मोटर, आटा चक्की जैसी उपयोगी मशीनें प्रदान की गई । इस पहल से कृषक समृद्धि उत्पादक संगठन के लगभग 500 सदस्य लाभान्वित होंगे । प्रदर्शनी में सूरज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किट्स बांटी गई, वहां पर वैज्ञानिक डॉक्टर दीपा विनय, डॉक्टर मनीष गहलोत, डॉक्टर सीमा क्वात्रा, डॉक्टर अनिल कुमार, एफपीओ अध्यक्ष त्रिलोक चंद ,सी आई ओ सीमा रानी, विनोद कुमार ,वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।

Check Also
Close