Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी के चुनाव संपन्न अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह नेगी विजयी निर्वाचित अधिवक्ताओं ने जताया उत्साह

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिला मुख्यालय पौड़ी में अधिवक्ता समुदाय के बहुप्रतीक्षित जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह नेगी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनुसूया प्रसाद उनियाल को 18 मतों के अंतर से पराजित किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 76 सदस्यों ने हिस्सा लिया। राजेंद्र सिंह नेगी को 42 वोट अनुसूया प्रसाद उनियाल को 24 वोट,जबकि टीका प्रसाद को 10 वोट प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी रावत ने रोमांचक मुकाबले में कुसुम नेगी को सिर्फ एक वोट के अंतर से हराया। लक्ष्मी रावत को 38 और कुसुम नेगी को 37 वोट मिले,जबकि एक वोट अवैध घोषित किया गया। सचिव पद पर गजेन्द्र सिंह रावत,सह सचिव पद पर स्वप्निल रतूड़ी,कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक सजवाण तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विमल अणथ्वाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र गैरोला ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व शांतिपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश काल से ही सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल से एफिलिएटेड है और इसकी गौरवशाली परंपरा आज भी बरकरार है। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी गबर सिंह और डी.एन.शाह का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वे अधिवक्ता समुदाय के कल्याण,पारदर्शी कार्यशैली और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सचिव गजेन्द्र सिंह रावत ने भी संघ को नवाचार और एकजुटता के मंच के रूप में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता संघ परिसर में उल्लास का माहौल छा गया। समर्थकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं। इस अवसर पर एम.एस.भंडारी,सुभाष रतूड़ी,पूरण सिंह,दिगपाल सिंह,आमोद नैथानी,महेंद्र सिंह असवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close