Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें–कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थलीसैंण विकास खण्ड में आज आयोजित ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) की प्रथम बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि विकास योजनाओं को गति,गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,पेयजल,आजीविका एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य विकास की रोशनी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करें। जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। डॉ.रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,पेयजल,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अब विकास कार्य केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें,बल्कि गांव-गांव में परिवर्तन की अनुभूति होनी चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति देखें और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करें ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक विकास योजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की हर योजना का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचे-यह हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम स्तर तक संवाद और फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय ही विकास की सबसे मजबूत कड़ी है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं और प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई। कई ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं और सुझावों को साझा किया,जिन पर मंत्री और अधिकारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रतिक्रिया दी। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने,ग्रामीण सड़कों की मरम्मत,स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता बढ़ाने,महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने तथा युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कई प्रस्तावों को आगामी कार्ययोजना में शामिल करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी,उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला,एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट व लक्की शाह,एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधि,ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also
Close