Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

टीएमयू कैंपस में प्रज्ञानंद मुनि महाराजसमेत पांच जैन संतों का मंगल प्रवेश

श्री मज्जिनेन्द्र कल्पद्रुम महामण्डल विधान 30 अक्टूबर से होगा प्रारम्भ, प्रज्ञाश्रवण उपाध्याय श्री 108 प्रज्ञानंद मुनि महाराज जी, मुनि श्री सभ्यानंद जी मुनिराज, कर्मयोगी क्षुल्लकरत्न गिरनार पीठाधीश श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 दिव्यानंद जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 प्रबुद्धानंद जी महाराज सरीखे जैन संतों के सानिध्य में 07 नवंबर तक चलेगा महामण्डल विधान

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में प्रज्ञाश्रवण उपाध्याय श्री 108 प्रज्ञानंद मुनि महाराज जी, मुनि श्री सभ्यानंद जी मुनिराज, कर्मयोगी क्षुल्लकरत्न गिरनार पीठाधीश श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 दिव्यानंद जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 प्रबुद्धानंद जी महाराज सरीखे जैन संतों का मंगलवार को टीएमयू कैंपस में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इन संतों का यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन, श्रीमती जहान्वी जैन समेत जिनालय परिवार ने आस्थामय स्वागत किया। यहां से ये संत जयकारों के बीच जिनालय पहुंचे, जहां कुलाधिपति परिवार ने प्रज्ञाश्रवण उपाध्याय श्री 108 प्रज्ञानंद मुनि महाराज जी का पाद प्राक्षालन करके आरती की। तुरंत बाद प्रज्ञाश्रवण श्री के सानिध्य में विधि-विधान से जिनालय में हस्तिनापुर से आए 1008 श्री आदिनाथ भगवान की चार प्रतिमाओं का अभिषेक करके शांतिधारा की। इससे पूर्व जयकारों के बीच हस्तिनापुर के जम्बूद्वीप से आईं प्रतिमाओं को जिनालय में वेदी पर विराजमान कर दिया गया। उल्लेखनीय है, ये प्रतिमाएं श्री मज्जिनेन्द्र कल्पद्रुम महामण्डल विधान एवम् विश्व शांति महायज्ञ में समोशरण की साक्षी बनेंगी।

ख़ास बात यह है, ये प्रतिमाएं गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के आशीर्वाद से मंगलवार की सुबह ही जिनालय पहुंची हैं। जिनालय से ये संत भवन को रवाना हो गए। तय कार्यक्रम के अनुसार कल्पद्रुम महामण्डल विधान 30 अक्टूबर को प्रारम्भ होगा, जिसमें इन संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। श्री मज्जिनेन्द्र कल्पद्रुम महामण्डल विधान एवम् विश्व शांति महायज्ञ 07 नवंबर तक चलेगा। विधान में प्रातः 06 बजे अभिषेक और शांतिधारा, साढे आठ बजे प्रवचन/विधान प्रारम्भ, जबकि सांय 07 बजे आरती, 07ः30 बजे शास्त्र प्रवचन, रात्रि 08ः 00 बजे सांस्कृतिक/ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही 30 अक्टूबर को प्रातः 06 बजे देव आज्ञा, घट यात्रा, ध्वजारोहण, 03 नवंबर को रात्रि 08ः30 बजे सौधर्मसभा, 04 नवंबर को रात्रि 08ः30 बजे चक्रवर्ती दरबार, 05 नवंबर को प्रातः 08ः30 बजे दिग्विजय यात्रा, रात्रि 08ः30 बजे बाहुबली दरबार, 06 नवंबर को रात्रि 08ः30 बजे अहिंसक युद्ध, 07 नवंबर को विश्वशांति महायज्ञ का विशेष आयोजन होगा। इस मौके पर मुरादाबाद जैन समाज के अध्यक्ष श्री अनिल जैन, वीसी प्रो. वीके जैन, डॉ. कल्पना जैन, प्रो. रवि जैन, प्रो. विपिन जैन, डॉ. विनीता जैन, डॉ. नीलिमा जैन, डॉ. अर्चना जैन के अलावा श्री प्रयास जैन, श्री धार्मिक जैन, श्री सर्वज्ञ जैन, श्री श्रीष जैन, श्री अभिषेक जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, श्रीमती स्वाति जैन, श्री सौम्य जैन, श्रीमती विनीता जैन, श्री पारस जैन, श्री चिराग जैन, श्री अंकित जैन आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close