Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

नवनियुक्त एसएसपी मंजूनाथ टीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नैनीताल जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में सुरक्षा, व्यवस्था, सुविधा और बेहतर कॉर्डिनेशन के साथ पुलिस कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है, तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि पर्यटन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुधारना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देना पुलिस की मुख्य पहल होगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जाएगा तथा अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते नशे के प्रचलन को बड़ी चुनौती मानते हुए, पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाएगी। एसएसपी ने चेतावनी दी कि जो पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना और अपराधों पर लगाम लगाना ही पुलिस की असली जिम्मेदारी है।

Check Also
Close