Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में‌ मृतक भूरी को कर दिया गया सुपुर्दं ए खाकगदरपुर। विगत दो दिन पूर्वरामपुर में मुरसैना लिंक रोड पर हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार ग्राम लखनऊ निवासी नक्शे अली (मियाँ) की पत्नी भूरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नक्शे अली और उनके छोटे बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। ​मिली जानकारी के अनुसार, नक्शे अली अपनी पत्नी भूरी और बेटे के साथ बाइक से रामपुर रोड स्थित वानी मैरिज हॉल जा रहे थे। मुरसैना रोड पर पहुँचते ही एक बोलेरो ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि भूरी सड़क के दूसरे छोर पर जा गिरीं और उनकी साँसें थम गईं।​मानवता को शर्मसार करता चालक मौके से फरार हो गयाहादसे के तुरंत बाद, क्रूरता की हद पार करते हुए बोलेरो चालक तेज गति से वाहन भगाकर मौके से भाग गया,जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। ​हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत अजीम नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने मृतका भूरी के शव को कब्जे में लिया,पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल में भूरी को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है, हर आँख नम है। गमगीन माहौल में परिजनों ने बताया कि मृतक भूरी को ग्राम लखनऊ के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया गया । पुलिस ने फरार बोलेरो चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Check Also
Close