Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 से 9 नवम्बर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी में 2 से 9 नवम्बर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों के तहत इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्थापना दिवस को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 2 नवम्बर को रांसी एवं इण्डोर स्टेडियम पौड़ी में बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा कण्डोलिया मैदान से खाण्ड्यूसैंण तक साइकिलिंग रैली का आयोजन होगा। 3 नवम्बर को प्रेक्षागृह पौड़ी में पेंटिंग,निबंध,कहानी लेखन एवं विज्ञान मेला,उद्यमिता मेला आयोजित होगा। वहीं विकास खण्ड खिर्सू में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम निर्धारित है। 4 नवम्बर को प्रेक्षागृह पौड़ी में युवा महोत्सव,लोकगीत,लोकनृत्य,गोष्ठी एवं रजत जयंती पर भाषण प्रतियोगिता के साथ ही खिर्सू क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग गतिविधियां होंगी। इसी दिन श्रीनगर के आवास-विकास मैदान में शिक्षा,सहकारिता,युवा कल्याण,खेल एवं उरेड़ा विभागों की प्रदर्शनी तथा सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में स्थानीय परंपरा आधारित जागर प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 5 नवम्बर को श्रीनगर स्थित आवास-विकास मैदान में समाज कल्याण,महिला कल्याण एवं बाल विकास तथा प्रोबेशन विभाग द्वारा विभागीय गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। 6 नवम्बर को विकास भवन सभागार में उद्यान कार्यशाला आयोजित होगी तथा आवास विकास मैदान श्रीनगर में ग्राम्य विकास,पंचायतीराज,ग्रामोत्थान एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला की गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसी दिन आवास विकास मैदान में गढ़वाली कवि सम्मेलन और गोला बाजार श्रीनगर में पहाड़ी परिधान पर आधारित फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। 07 नवम्बर को श्रीनगर के आवास-विकास मैदान में उत्तराखंडी लोकनृत्य,खेलकूद प्रतियोगिता,पुलिस विभाग द्वारा फायर पर गोष्ठी,झुमैलो प्रतियोगिता,चक्रव्यूह आधारित पाण्डवाणी प्रस्तुति और गायन-नृत्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। 8 नवम्बर को कोटद्वार स्थित डॉ.पीताम्बर दत्त राजकीय महाविद्यालय में रोजगार मेला,श्रम कार्ड वितरण,डिजिटल साक्षरता कैंप,ट्रांसपोर्ट मेला,किसान मेला और ऋण वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर को प्रेक्षागृह पौड़ी में विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर जिला कार्यालय एवं समस्त तहसीलों में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेक्षागृह में कृषि एवं व्यावसायिक उपकरणों का प्रदर्शन और लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसी दिन श्रीनगर स्थित एनआईटी मैदान में खेल प्रतियोगिताएं,रामलीला मैदान में स्वच्छता आधारित निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता तथा आवास विकास मैदान में उत्तराखंड सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दुग्ध,मत्स्य,पशुपालन,पर्यटन और वन विभागों द्वारा विभागीय गोष्ठियां भी आयोजित होंगी। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों को सुचारु एवं आकर्षक ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं,वहां की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Check Also
Close