Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

लौह पुरुष की लौ अमर रहे-सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजा एक भारत,श्रेष्ठ भारत का संकल्प

श्रीनगर गढ़वाल। आज 31 अक्टूबर को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती उत्साह,गरिमा और राष्ट्रभक्ति के भावों के साथ मनाई गई। बिड़ला परिसर स्थित एसीएल सभागार देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय एकता के गीतों से गूंज उठा जब कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने प्रेरणास्पद संबोधन में कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा आजादी के बाद भारत के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती थी-सैकड़ों रियासतों को एकसूत्र में पिरोना। यह कार्य किसी असाधारण साहस और दूरदर्शिता वाले नेता के ही बस का था। सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और राजनीतिक कुशलता से भारत की अखंडता को साकार किया। कुलपति ने कहा कि पटेल का जीवन इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की एकता जाति,क्षेत्र या धर्म से ऊपर होती है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ.भीमराव आंबेडकर ने संविधान सभा में जिन सामाजिक बंधनों की बात कही थी,उन्हें सरदार पटेल ने नीति और दृष्टि दोनों स्तरों पर समझा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर पटेल के एकीकृत भारत के स्वप्न को वास्तविकता का रूप दिया है। कुलपति ने अंत में उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई,जिससे पूरा सभागार जय एकता,जय भारत के नारों से गूंज उठा। मुख्य छात्र सलाहकार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो.एम.एम.सेमवाल ने कहा कि सरदार पटेल केवल भावनाओं के प्रतीक नहीं थे,वे संस्थाओं के स्थापत्यकार थे। उन्होंने लोकतंत्र को अनुशासन और व्यवहारिकता से जोड़ा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर उस लौ को जलाए रखें जो सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रज्वलित की थी। इस अवसर पर प्रो.सेमवाल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता प्रतिज्ञा भी दिलाई। कार्यक्रम से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर से रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन हुआ,जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारी,प्राध्यापक,छात्र-छात्राएं,नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भण्डारी,एसडीएम नुपुर बर्मा और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नोडल अधिकारी डॉ.राकेश नेगी ने बताया कि यह दौड़ सरदार पटेल के एक भारत,श्रेष्ठ भारत के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक है। कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने बताया कि विश्वविद्यालय में 15 नवम्बर तक राष्ट्रीय एकता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुलसचिव प्रो.राकेश डोढ़ी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा। ऐसे आयोजन हमारे विद्यार्थियों में देशभक्ति,संगठन और नैतिक नेतृत्व के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.मोहन पंवार,प्रो.मंजुला राणा,प्रो.डी.एस.नेगी,प्रो. गुड्डी बिष्ट,मुख्य नियंता प्रो.एस.सी.सती,प्रो.जे.पी.मेहता,छात्रावास अधीक्षक डॉ.एस.एस.बिष्ट सहित विभिन्न संकायों के शिक्षक,अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राकेश नेगी ने दक्षतापूर्वक किया। सरदार पटेल की 150 वीं जयंती केवल एक स्मृति दिवस नहीं,बल्कि राष्ट्रीय चेतना का उत्सव बनकर उभरी। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके विचारों को कर्म में ढालने और भारत की एकता को सशक्त करने का संकल्प दोहराया।

Check Also
Close