Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

हौसले के धनी दिव्यांग पूरन सिंह एक हाथ से चलाते हैं ट्रैक्टर करते हैं पशुपालन; पलायन कर चुके युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

गाँव की माटी से जुड़े पूरन सिंह विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता की अद्भुत कहानी।

आज उत्तराखंड के युवाओं को अपनी मिट्टी से खेलने की है जरूरत :पूरन सिंह।जिलाधिकारी ने पूरन सिंह के हौसले की की सराहना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जब राज्य सरकार आत्मनिर्भर उत्तराखंड और स्वरोजगार के सशक्तीकरण की दिशा में अग्रसर है, साथ ही रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी हैं।ऐसे में लोहाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत बलाई के पूरन सिंह जैसे लोग इस अभियान को जमीनी स्तर पर नई पहचान दे रहे हैं। पूरन सिंह ने अपने अटूट हौसले, अथक परिश्रम और सकारात्मक सोच से यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे कोई भी विपरीत परिस्थिति टिक नहीं सकती।
पूरन सिंह का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। वर्ष 2009 में राजस्थान की एक कंपनी में कार्य करते समय हुए हादसे में उनका बायाँ हाथ कट गया। यह घटना अधिकांश लोगों के लिए जीवन थम जाने जैसी होती, लेकिन पूरन सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाया और एक हाथ से ही विभिन्न कंपनियों में कार्य कर अपनी आजीविका चलाई।
कोरोना महामारी के दौरान जब देशभर में रोजगार संकट गहराया, पूरन सिंह अपने पैतृक गांव लौट आए। गांव लौटने के बाद उन्होंने कृषि और पशुपालन को अपनाया और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया इसी दौरान उनका विवाह ममता से हुआ। आज पूरन सिंह खेती और डेयरी दोनों कार्य करते हैं, साथ ही दूध से खोया और पनीर बनाकर स्थानीय बाजार में बेचते हैं। इससे उन्हें स्थायी आय का स्रोत मिला है और वे ग्रामीण आजीविका के एक सशक्त उदाहरण बन चुके हैं।
पूरन सिंह एक हाथ से वे सभी कार्य दक्षता से करते हैं जिनके लिए सामान्यतः दो हाथों की आवश्यकता होती है। वे घास काटने की मशीन चलाते हैं, ट्रैक्टर स्वयं चलाते हैं और अपनी समझदारी से ट्रैक्टर के सभी नियंत्रण दाएं हाथ की ओर समायोजित कर लिए हैं। इतना ही नहीं, वे ट्रैक्टर की मरम्मत भी स्वयं कर लेते हैं।वे बड़े पैमाने पर आलू, गेहूं और मौसमी सब्जियों की खेती करते हैं। साथ ही, उन्होंने अपने हाथों से एक सुंदर फलों का बगीचा तैयार किया है। उनके इस प्रयास में उनकी पत्नी श्रीमती ममता का महत्वपूर्ण सहयोग है। उनके दो पुत्र गुरुकुलम अकादमी में अध्ययनरत हैं।पूरन सिंह की यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो कठिनाइयों से हारकर गांव छोड़ने का निर्णय लेते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है — “गांव की मिट्टी से जुड़ें, कृषि और पशुपालन को अपनाएं; पलायन नहीं, उत्पादन करें।”पूरन सिंह न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए आत्मनिर्भरता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक बन चुके हैं। पूरन सिंह के इस हौसले की जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा सराहना की गई है। वही गांव के पान सिंह ने बताया पूरन सिंह अपने एक हाथ से वह सभी कार्य करते हैं जो लोग दो हाथों से नहीं कर पाते उन्होंने कहा पूरन काफी मेहनती है और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कहा पूरन के इस जज्बे को वह सलाम करते हैं। उन्होंने कहा अपने हौसले की वजह से आज पूरन स्वरोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।

Check Also
Close