Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

धान की तौल न होने से किसानों ने किया धरना प्रदर्शनजाम में फंसे स्कूली एवं अन्य वाहनों को होना पड़ा काफी समय परेशानगदरपुर । कच्चे आढ़तियों द्वारा धान की तोल ना किए जाने से रोषित किसानों द्वारा नई अनाज मंडी में धरना दिया गया , 6 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी आर एम ओ द्वारा कच्चे आढ़तियों के माध्यम से तोल शुरू करने का आश्वासन दिए जाने पर धरना खत्म हुआ । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीति के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी के नेतृत्व में किसान नवीन अनाज मंडी गेट के सामने धरने पर बैठ गए उन्होंने मंडी में वाहनों की आवाजाई बंद कर दी । आढ़ती संगठन के अध्यक्ष अशोक हुड़िया व्यापारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे ,कहा कि किसानों की लड़ाई कच्चे आढ़तियों से है इसका खामियाजा व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है, आक्रोशित किसानों ने उनकी बात नहीं सुनी धरने के दौरान समस्या का समाधान ना होने से कई स्कूली वाहन,यात्री बस और सवारी गाड़ियां सहित दो पहिया वाहन जाम में फंस गए ,पुलिस ने वहां पहुंच कर यातायात सुचारु कराया । डिप्टी आरएमओ दिनेश कुमार, कीर्ति मिश्रा और अशोक कुमार के एस एम आई दिनेश सिंह बिष्ट ने किसानों से वार्ता कर जांच रिपोर्ट के बाद कच्ची आढ़तियों द्वारा धान की खरीद के कोटे को बढ़ाने का आश्वासन दिया । इस मौके पर राजेंद्र कम्बोज,अमृतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह,सुरजीत सिंह, रूपचंद,प्रीतम सिंह,अमन सिंह आदि थे ।

Check Also
Close