Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन-सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर हुआ विशेष आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहायक कमांडेंट अरुण ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव प्रो.राकेश डोडी ने की,जबकि मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो.एम.एम.सेमवाल,उप-सतर्कता अधिकारी प्रो.महेंद्र बाबू, तथा प्रो.अतुल ध्यानी सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक प्राध्यापक,कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदना गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात् प्रो.एम.एम.सेमवाल ने विषय सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि सतर्कता केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं,बल्कि नैतिक प्रतिबद्धता है। जब प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर ईमानदारी,पारदर्शिता और जिम्मेदारी का पालन करता है,तभी राष्ट्र में सच्चे अर्थों में सुशासन की स्थापना संभव होती है। उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-सहभागिता को प्रोत्साहित करना और युवाओं में नैतिकता एवं निष्ठा के संस्कारों को सुदृढ़ करना है। मुख्य अतिथि अरुण सहायक कमांडेंट एसएसबी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सशस्त्र सेवाएं हर परिस्थिति में अनुशासन और पारदर्शिता की मिसाल पेश करती हैं। विद्यार्थियों को भी अपने जीवन में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च मूल्य के रूप में अपनाना चाहिए,क्योंकि यही मजबूत राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.राकेश डोढी़ ने कहा कि सतर्कता का आरंभ व्यक्ति को स्वयं से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने आचरण में सुधार लाते हैं और जिम्मेदारी का निर्वहन निष्पक्षता से करते हैं,तभी समाज में पारदर्शिता और विश्वास की भावना विकसित होती है। प्रो.महेंद्र बाबू ने अभियान की रूपरेखा पर जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सतर्कता शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर,रेनबो पब्लिक स्कूल तथा एनआईटी उत्तराखंड में भी सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रो.अतुल ध्यानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश के विकास की सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब शासन और समाज दोनों स्तरों पर पारदर्शिता,निष्ठा और नैतिकता को व्यवहार में उतारा जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फोटो स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ईमानदारी एवं नैतिकता पर आधारित प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुलदीप राजपूत,द्वितीय पुरस्कार निशांत जैन तथा तृतीय पुरस्कार सीता रमोला और अंजन कुमार मिश्रा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त समाज में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया,जिनमें सुरक्षा कर्मचारी बृजलाल,राजनीति विज्ञान विभाग के पूरण लाल तथा सफाई कर्मी गुड्डी देवी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो.महेंद्र बाबू द्वारा किया गया। समापन अवसर पर मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ.सुरेन्द्र बिष्ट,डॉ.विजय ज्योति,डॉ.पूजा सकलानी,डॉ.सुरेन्द्र मीणा,उपकुलसचिव अनीस,सहायक कुलसचिव ख्याति वर्धन जोशी,प्रो.नामदेव,डॉ.राम साहू,डॉ.आशीष बहुगुणा,शोध छात्र,विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह आयोजन विश्वविद्यालय में नैतिकता,पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Check Also
Close