Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

किसान आयोग के उपाध्यक्ष नेधान क्रय केंद्र पर तौल ना होने पर जताई नाराजगी तौल कराई चालू

नानकमत्ता कृषि मंडी में किसानों की धान तौल ना होने की शिकायत पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह नें अचानक मंडी में लगे यूसीएफ के धान क्रय केंद्रों पर छापेमारी की,इस दौरान केंद्र संचालक नदारद मिले। सूचना मिलते ही यूसीएफ प्रबंधक त्रिलोचन पाठक मौके पर पहुंचे और बंद पड़ा यूसीएफ का धान केंद्रों को खुलवाया जिसके बाद धान तौल शुरू हुई। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार हमारी है कुछ दलाल और राइस मिलर्स सरकार की पॉलिसी के खिलाफ काम कर रहे हैं उन्होंने मंडी से धान खरीद की लिस्ट लेकर मीडिया को दिखाई उन्होंने कहा 2 लाख से अधिक कुंटल धान नानकमत्ता मंडी में खरीदा जा चुका है उन्होंने भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री से पत्राचार कर जांच करने की बात कही है। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि नानकमत्ता क्षेत्र के 39 सेंट्रो का पोर्टल समाप्त हो गया है लेकिन अभी किसान का 40% धान खेत या उसके घर पर है उन्होंने मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों से निवेदन किया है कि पोर्टल को बढ़ाया जाए हम सभी किसान भाइयों का धान लेने को तैयार है उन्होंने कहा खटीमा नानकमत्ता सितारगंज यह उपजाऊ मंडियां है हंड्रेड परसेंट किसान का माल खरीदेंगी।

Check Also
Close