Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया ईगास पर्व-अनुशासन,संस्कृति और राष्ट्रभावना का संगम बना तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग रविवार को सानंद संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक शिशु/विद्या मंदिर श्रीनगर के प्रांगण में संपन्न हुआ,जिसमें पौड़ी,रुद्रप्रयाग,टिहरी एवं चमोली जिलों से आए लगभग 85 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में शारीरिक,मानसिक एवं सांस्कृतिक अनुशासन के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाजसेवा की भावना को सशक्त बनाना था। तीन दिवसीय वर्ग में स्वयंसेवकों को प्रार्थना,योगासन,दंड प्रशिक्षण,एकल गीत,संघीय खेल सहित विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। वर्ग के बौद्धिक सत्रों में प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील,विभाग प्रचारक राहुल,एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.धन सिंह बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ के उद्देश्य,संगठनात्मक कार्यप्रणाली,समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्रारंभिक वर्ग के समापन अवसर पर ईगास-बग्वाल पर्व को भी अत्यंत धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। शिशु मंदिर श्रीनगर के प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ईगास गढ़वाल की अपनी दीपावली है,जो भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने की सूचना 11 दिन बाद मिलने के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि वीर माधो सिंह भंडारी की शौर्यगाथा और लोक संस्कृति से यह पर्व गहराई से जुड़ा हुआ है,जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है। ढोल-दमाऊं की थाप पर भैलू नृत्य,लोकगीत और भजन संध्या का आयोजन हुआ। संघ के स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर पर्व की गरिमा बढ़ाई। माधो सिंह भंडारी पर आधारित गीतों और लोकनृत्यों ने वातावरण को गढ़वाली संस्कृति की रंगीन छटा से भर दिया। वर्ग की समस्त व्यवस्थाएं अत्यंत अनुशासित एवं प्रेरक रहीं। वर्ग संचालन टीम में प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील,विभाग प्रचारक राहुल,नगर प्रचारक मोहित,वर्ग प्रमुख संदीप राणा,व्यवस्था प्रमुख मनोज उनियाल,मुख्य शिक्षक पुरुषोत्तम,शारीरिक प्रमुख सागर,बौद्धिक प्रमुख अमरजीत तथा भोजनालय प्रमुख उपेंद्र सेमवाल की उल्लेखनीय भूमिका रही। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में सेवा,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ग से प्रशिक्षित स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक क्षेत्र शिक्षा,संस्कृति,ग्राम विकास और पर्यावरण संरक्षण में राष्ट्र निर्माण की सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वर्ग के समापन पर स्वयंसेवकों ने सामूहिक प्रार्थना और संघ गीत के साथ भारत माता की जयकार की। समारोह का समापन इस प्रेरक संदेश के साथ हुआ-संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक समाज का सेवक है और प्रत्येक सेवक ही राष्ट्र का सच्चा प्रहरी।

Check Also
Close