Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

तंबाकू मुक्त गांवों की ओर कदम-स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत आज 4 नवम्बर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एनटीसीपी के अंतर्गत विकासखंड कोट में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों हेतु तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी अमित विजल्वाण की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला सलाहकार एनटीसीपी श्वेता गुसाई ने ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है,बल्कि समाज में युवाओं के लिए एक नकारात्मक संदेश भी देती है। उन्होंने कोटपा एक्ट की धारा 4 व 6 का उल्लेख करते हुए बताया कि धारा 4 सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक लगाती है,जबकि धारा 6 के तहत नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। इन प्रावधानों का पालन कर ही हम वास्तव में तंबाकू मुक्त गांव की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। गांव-गांव में फैलाया जाएगा तंबाकू निषेध संदेश गुसाई ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तंबाकू निषेध पोस्टर,बैनर और सूचना सामग्री को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों-विद्यालयों,पंचायत भवनों,आंगनबाड़ियों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में प्रदर्शित किया जाएगा,ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र में तंबाकू सेवन और बिक्री की निगरानी करनी चाहिए तथा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को सूचित करना चाहिए। कार्यशाला में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों को तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान कोट प्रियंका,ग्राम प्रधान सांझण पवन जुयाल,ग्राम प्रधान कोठी उदय सिंह ने कहा कि वे अपने गांवों में जन-जागरूकता रैलियां,दीवार लेखन तथा युवाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे। कार्यशाला में स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी इस अवसर पर सोशल वर्कर अरुणा उनियाल,आईईसी समन्वयक शकुंतला नेगी,सिद्धार्थ,कमलदीप सहित खंड विकास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण समाज से तंबाकू की आदत समाप्त करना तभी संभव है जब पंचायतें खुद जागरूकता के केंद्र के रूप में कार्य करें। खंड विकास अधिकारी अमित विजल्वाण ने अपने संबोधन में कहा तंबाकू मुक्त ग्राम केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक है। ग्राम पंचायतों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में जिला सलाहकार एनटीसीपी श्वेता गुसाई और खंड विकास अधिकारी विजल्वाण ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आने वाले दिनों में इस अभियान को जनांदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

Check Also
Close