Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

गुरुनानक जी प्रकाश पर्व पर लगाया निशुल्क रक्त जांच शिविर

केलाखेड़ा । श्री गुरु नानक देव जी के 557 वें प्रकाश पर्व के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा केला खेड़ा में संगत के सहयोग से एक रक्त जांच शिविर लगाया गया। जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों द्वारा अपने रक्त की जांच और रक्त ग्रुप की जानकारी हासिल की गई । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में बाया पैथ लैब केला खेड़ा के डॉक्टर सुखदेव सिंह के दिशा निर्देशन में गुरुद्वारा परिसर में एक रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें रक्त जांच की सेवा अमन और अहमद ने निभाई । डॉ सुखदेव सिंह ने कहा कि बाया पैथ लैब पर प्रत्येक शनिवार प्रातः 6:00 बजे से 10:00 बजे तक शुगर की जांच फ्री की जाती है साथ ही दिल्ली से डॉक्टर लाल पैथ लैब वाली जांचे भी की जाती हैं उन्होने बताया कि उनकी लैब में घर से सैंपल लेने की सुविधा भी उपलब्ध है । चिकित्सकों के अनुसार हर नागरिक को समय समय पर अपने रक्त की जांच करवाने के साथ निर्धारित अवधि में रक्तदान भी करना चाहिए।

Check Also
Close