Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

प्रेस विज्ञप्ति

इन्दर पाल आर्य को लगातार तीसरी बार नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष के रूप में भव्य स्वागत

आज दिनांक 05/11/2025 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौलापार चोरगलिया के नेतृत्व में कांग्रेस हाई कमान द्वारा इन्दर पाल आर्य को लगातार तीसरी बार नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर गौलापार कुंवरपुर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल ने कहा कि इन्दर पाल आर्य का लगातार तीसरी बार नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि वह अपने अनुभव और कौशल का उपयोग करके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे।

सभी वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि पार्टी ने एक होनहार युवा जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देकर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान बढ़ाया है। इन्दर पाल आर्य लालकुआं विधानसभा से लेकर पूरे जिला नैनीताल के जनहित मुद्दों को देहरादून तक रखने की क्षमता रखते हैं।

स्वागत समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पीसीसी हरेंद्र सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह नेगी, राज्यदर्जा मंत्री राजेंद्र खनवाल, प्रदेश महासचिव खजान पांडेय, जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, बीडीसी प्रतिनिधि राम सिंह नगरकोटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र बर्गली, वरिष्ठ कांग्रेसी बलवंत सिंह बोरा, विक्रम रैकूनी, राजू आर्य, धर्मेंद्र सिंह रैकवाल, पंकज कुमार, महिपाल रैकवाल, दिनेश सिंह बोरा, गोविंद आर्या आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Check Also
Close