Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
डेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्तलोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएं
राज्य

राष्ट्रीय गंगा दिवस पर गंगा सेवा सम्मान से सम्मानित हुए एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो.कपिल देव पंवार


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय गंगा नदी दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में गंगा विश्व धरोहर मंच एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गंगा के आध्यात्मिक,सांस्कृतिक,साहित्यिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ,जिसमें देशभर के विद्वानों,पर्यावरणविदों,पत्रकारों और गंगा प्रेमियों ने भाग लिया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पद्मश्री तथा रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित एम.सी.मेहता ने कहा गंगा केवल नदी नहीं,बल्कि भारत की आत्मा है। यदि गंगा प्रदूषित होती है,तो हमारी संस्कृति,चेतना और सभ्यता भी दूषित हो जाती है। गंगा का संरक्षण राष्ट्र की आध्यात्मिक रक्षा का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है,न कि केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी। इस अवसर पर मेहता ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रख्यात प्रोफेसर डॉ.कपिल देव पंवार को गंगा सेवा सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान गंगा के साहित्यिक,सांस्कृतिक और जनजागरण से जुड़े उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ.पंवार ने गंगा के आध्यात्मिक आख्यानों और साहित्यिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए अपनी प्रसिद्ध गंगा कविता का पाठ किया। उन्होंने कहा गंगा सबकी आस्था का केंद्र है और आधे भारत की प्राणदायिनी। लेकिन दुख की बात यह है कि गंगा की जलधारा की स्थिति आज पर्यावरणीय दृष्टि से चिंताजनक है। गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उनके वक्तव्य पर सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने गंगा के इतिहास,धर्म,समाज और पर्यावरण से जुड़े विविध पहलुओं पर विचार रखे। पर्यावरणविदों ने औद्योगिक अपशिष्टों पर चिंता व्यक्त की,वहीं पत्रकारों ने गंगा संरक्षण में मीडिया की जागरूक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साहित्यकारों ने गंगा को भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि गंगा में भारत की संवेदना और सभ्यता प्रवाहित है। कार्यक्रम में गंगा संरक्षण,पर्यावरणीय पत्रकारिता,धार्मिक आस्था और जनजागरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई विद्वानों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने गंगा की स्वच्छता और अविरलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा गंगा हमारी पहचान है और इसका संरक्षण हमारा राष्ट्रीय दायित्व। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन एवं गंगा विश्व धरोहर मंच के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Check Also
Close