Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह-25 वर्ष के गौरवशाली सफर पर श्रद्धा,सम्मान और प्रेरणा का उत्सव

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आगामी 8 नवम्बर 2025 को पूरे प्रदेश में एक साथ उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह उन अमर वीरों को नमन का अवसर होगा,जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपने साहस,संघर्ष और बलिदान की अमिट गाथा लिखी। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद भर में एक गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण निर्मित करने की तैयारी चल रही है। जनपद स्तरीय मुख्य समारोह तहसील मुख्यालय पौड़ी में आयोजित होगा। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने इस संबंध में गत दिवस सभी उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समारोह की तैयारियां समयबद्ध और सुसंगठित ढंग से पूरी की जाएं,ताकि यह आयोजन राज्य निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि सिद्ध हो। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समारोह केवल एक सरकारी आयोजन नहीं,बल्कि उत्तराखण्ड के संघर्ष,आत्मसम्मान और एकता की भावना का जीवंत प्रतीक होगा। इस अवसर पर उन वीर आन्दोलनकारियों या उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा,जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए असाधारण योगदान दिया और उत्तराखण्ड को आज का स्वरूप देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह राज्य निर्माण के लिए समर्पित उन वीरों के प्रति कृतज्ञता का अवसर है,जिन्होंने अपने अदम्य साहस और अटूट विश्वास से यह सपना साकार किया। उन्होंने कहा यह आयोजन केवल अतीत की स्मृति नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश है कि संघर्ष और समर्पण से ही असंभव को संभव बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद के विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर भी सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए निम्न स्थानों को आयोजन स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है-पौड़ी व चाकीसैंण-तहसील परिसर पौड़ी,कोटद्वार-नगर निगम ऑडिटोरियम बद्रीनाथ मार्ग,लैंसडौन व रिखणीखाल-तहसील परिसर,थलीसैंण व बीरोंखाल-तहसील परिसर,सतपुली व चौबट्टाखाल-तहसील परिसर,यमकेश्वर व जाखणीखाल-गीता आश्रम स्वर्गाश्रम-जौंक,तहसील परिसर धुमाकोट। इन सभी स्थानों पर स्थानीय प्रशासन की देखरेख में समारोह आयोजित होंगे,जिनमें संबंधित क्षेत्र के आंदोलनकारियों या उनके परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। 8 नवम्बर 2000 को स्थापित उत्तराखण्ड राज्य ने 25 वर्षों की यात्रा में विकास,पर्यावरण संरक्षण,पर्यटन,शिक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह समारोह इस बात का भी प्रतीक है कि राज्य निर्माण के पीछे केवल आंदोलन नहीं,बल्कि जनता की दृढ़ इच्छा शक्ति और पहचान की चेतना थी। आगामी 8 नवम्बर को जब समूचा जनपद एक साथ अपने राज्य निर्माण सेनानियों को नमन करेगा,तब यह क्षण केवल सम्मान का नहीं,बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक चेतना और स्वाभिमान का उत्सव होगा। यह समारोह उन वीर आंदोलनकारियों की स्मृति को अमर करेगा जिन्होंने देवभूमि के लिए संघर्ष किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक गौरवशाली उदाहरण छोड़ा।

Check Also
Close