Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
राज्य

राज्य स्थापना दिवस पर देवप्रयाग की गौशाला में संवेदना और सेवा का उत्सव-पशुपालन विभाग ने गौवंशों को खिलाया फल,गुड़ और चारा

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहां प्रदेशभर में विकास और उत्सव की गूंज रही,वहीं देवभूमि की पावन धरती देवप्रयाग में यह दिवस संवेदना,करुणा और सेवा के प्रतीक आयोजन के रूप में मनाया गया। पशुपालन विभाग देवप्रयाग की ओर से अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा संचालित गौशाला,बागी में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर निराश्रित और घायल गौवंशों को फल,गुड़ और हरा चारा खिलाकर राज्य स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने गौशाला में रह रहे दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गौवंशों का उपचार किया तथा गौसेवकों को उनके पालन-पोषण और चिकित्सा संबंधी जानकारी भी दी। गौशाला परिसर में भक्ति,स्नेह और सेवा का ऐसा वातावरण बना कि उपस्थित हर व्यक्ति के मन में गौमाता के प्रति श्रद्धा और करुणा का भाव जाग उठा। इस अवसर पर पशुपालन विभाग देवप्रयाग के चिकित्सक डॉ.मनीष ठाकुरी,एलईओ देवेंद्र दत्त नौटियाल,आशीष कुमार,गौशाला प्रबंधक इन्द्र दत्त रतूड़ी,अनिल गिरी,गब्बर सिंह आदि उपस्थित रहे। डॉ.मनीष ठाकुरी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल प्रशासनिक पर्व नहीं,बल्कि यह हमें अपनी जड़ों और जिम्मेदारियों की याद दिलाने का अवसर भी देता है। पशुधन की सेवा ही ग्रामीण समृद्धि की नींव है। गौशाला प्रबंधक इन्द्र दत्त रतूड़ी ने कहा कि हमारे लिए हर गौमाता परिवार का हिस्सा है। जब कोई निराश्रित या घायल गौवंश हमारे पास आता है, तो उसे स्वस्थ देखना ही हमारी सबसे बड़ी खुशी होती है। राज्य स्थापना दिवस पर पशुपालन विभाग का यह सहयोग हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि संस्था निरंतर गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थानीय समाज को भी इसमें आगे आने की अपील की। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं,बल्कि पर्यावरण,करुणा और जीवन के संतुलन का प्रतीक है,उन्होंने जोड़ा। कार्यक्रम में विभागीय टीम ने गौशाला कर्मचारियों को गौवंश के पोषण,टीकाकरण,रोग-निवारण और देखभाल की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि राज्य सरकार निराश्रित पशुओं की देखभाल हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है,जिनमें जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी गौमाता को फल-गुड़ खिलाकर अपना योगदान दिया। वातावरण में मंत्रोच्चार और घंटियों की मधुर ध्वनि गूंजती रही-मानो देवभूमि का हर कण गौसेवा ही सच्ची लोकसेवा का संदेश दे रहा हो। राज्य स्थापना दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि उत्तराखंड की आत्मा केवल पहाड़ों और नदियों में नहीं,बल्कि हमारे पशुधन में भी बसती है। जब देवभूमि के लोग अपने निराश्रित पशुओं के प्रति संवेदनशील होते हैं,तब वही सच्चा विकास होता है जहां सेवा में ही उत्सव का भाव हो।

Check Also
Close